Meghalaya Assembly Election: मेघालय विधानसभा चुनाव के तारीखों के ऐलान से चंद घंटे पहले राज्य के पांच विधायकों ने अपना इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के मुताबिक, इस्तीफा देने वाले पांचों विधायक यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी में शामिल होने के लिए तैयार हैं। बता दें कि चुनाव आयोग आज मेघालय समेत तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान करेगा।
इस्तीफा देने वाले विधायकों में कैबिनेट मंत्री और हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (HSPDP) के विधायक रेनिक्टन लिंगदोह तोंगखर, तृणमूल कांग्रेस के विधायक शीतलंग पाले, कांग्रेस के निलंबित विधायक मायरालबॉर्न साइम और पीटी सॉकमी और निर्दलीय विधायक लाम्बोर मालनगियांग शामिल हैं।
कांग्रेस के पास राज्य में एक भी विधायक नहीं
पांचों विधायकों के इस्तीफे के बाद मेघालय कांग्रेस और एचएसपीडीपी दोनों के पास आधिकारिक रूप से राज्य में कोई विधायक नहीं बचा है। राजनीतिक दल-बदल और विधायकों के इस्तीफे के बीच 11वीं मेघालय विधानसभा के अब तक 18 सदस्यों ने इस्तीफा दिया है।
इस बीच, नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) ने रविवार को कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी 60 सदस्यीय मेघालय विधानसभा में 30 से ज्यादा सीटें हासिल करेगी। बता दें कि मेघालय में कॉनराड संगमा के नेतृत्व में एनपीपी, बीजेपी गठबंधन की सरकार है।
मेघालय में 60 विधानसभा सीटें हैं। राज्य में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 31 है। 2018 में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले एक उम्मीदवार की हत्या के कारण राज्य के 59 सीटों पर वोट डाले गए थे। चुनावों में कांग्रेस को 21, एनपीपी को 19 सीटें जबकि बीजेपी को सिर्फ दो सीटें मिली थी। इसके अलावा यूडीपी को 6 सीटें हासिल हुईं थी।
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
2 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
4 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
5 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
7 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
8 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
9 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
10 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
10 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
10 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines