Story of Meesho Founders : सफल व्यक्ति की पहचान होती है कि वह कुछ नया बनाने के लिए कुछ भी कर गुजरते हैं। इस रिपोर्ट में पढ़िए उन दो दोस्तों की कहानी जिन्होंने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो बनाया। इनके नाम हैं विदित और संजीव जिनकी कंपनी का नाम मीशो है। मीशो एक ऑनलाइन मार्केटप्लेस है जो सप्लायर्स, रीसेलर्स और कस्टमर्स के बीच कारोबार की सुविधा देता है। यह बड़े स्तर पर फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए बिजनेस करता है।
छोटे शहरों में गृहणियों और महिलाओं में छिपे हुए स्किल्स को नोटिस करते हुए विदित और संजीव ने मीशो को इस तरह बनाया कि वह फ्लेक्सिबल, एक्सेसिबल और ईजी टू यूज हो।
इसके ईजी-टू-फ्लो मार्केटिंग प्रोसेस, ट्रेनिंग और मेंटरशिप के साथ मीशो ने कई महिलाओं के आर्थिक रूप से आजाद होने और अपना खुद का बिजनेस चलाने के सपने को सच किया।
दिसंबर 2022 में फिडेलिटीज फंड्स के अनुसार मीशो की कीमत 498 करोड़ डॉलर थी। उसी साल सितंबर में निवेशकों ने अनुमान लगाया था कि मीशो की वैल्यू 429 करोड़ डॉलर रहेगी।
सोनी की कोर टेक टीम का हिस्सा थे
मीशो के को फाउंडर और सीटीओ संजीव बरनवाल आईआईटी से ग्रेजुएशन करने के बाद करियर की शानदार शुरुआत की थी। वह सोनी की कोर टेक टीम का हिस्सा बनने जापान गए। लेकिन अपना खुद का बिजनेस शुरू करने की इच्छा उनके मन में बनी रही। उनके दोस्त विदित अत्रेय तब बेंगलुरु की कंपनी इनमोबी में काम कर रहे थे।
मीशो के लिए 2015 में छोड़ी नौकरी
दोनों ने करीब एक महीने तक अपनी कंपनी शुरू करने को लेकर बातचीत की और फिर फैसला लिया कि ऐसा ही करेंगे। जून 2015 में दोनों ने अपनी-अपनी नौकरी छोड़ दी और संजीव भारत चले आए। दोनों ने तय किया कि ऐसा प्लेटफॉर्म बनाएंगे जिसकी प्राथमिकता व्यवसायों की सफलता हो।
डाइनिंग टेबल थी पहला ऑफिस
मीशो का पहला ऑफिस बेंगलुरु के कोरामंगला के पास स्थित दो कमरों के एक अपार्टमेंट में एक डाइनिंग टेबल थी। कंपनी की स्थापना 2015 में हुई थी। एक अनुमान के अनुसार इस समय संजीव बरनवाल का बिजनेस की नेटवर्थ 210 करोड़ डॉलर है।
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
5 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
6 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
7 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
7 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
9 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
10 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
12 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
12 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
12 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines