5G services in India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारत में 5G तकनीक का शुभारंभ किया और कहा कि यह डिजिटल इंडिया और आत्मानिर्भर भारत की दृष्टि में एक बड़ा कदम है। पीएम मोदी ने कहा, “कई लोगों ने मेरे आत्मानिर्भर भारत के सपने का मजाक उड़ाया… लोग सोचते थे कि तकनीक गरीबों के लिए नहीं है। लेकिन मुझे विश्वास था कि तकनीक हर घर तक पहुंच सकती है।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज का दिन भारत की 21वीं सदी के लिए एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि 5जी तकनीक दूरसंचार क्षेत्र में क्रांति लाएगी। यह डिजिटल इंडिया की सफलता है। यह जानकर खुशी हुई कि 5जी के लॉन्च के ऐतिहासिक कार्यक्रम में गांव भी शामिल हो सकते हैं।
5G इंटरनेट के पूरे आर्किटेक्चर को बदल देगा: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि भारत न केवल प्रौद्योगिकी का उपभोक्ता बना रहेगा बल्कि प्रौद्योगिकी के विकास में, वायरलेस प्रौद्योगिकी के डिजाइन में एक प्रमुख और सक्रिय भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि 4जी तकनीक के दौरान भारत दूसरों पर निर्भर रहा, लेकिन अब 5G इंटरनेट के पूरे आर्किटेक्चर को बदल देगा, यह बात इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाला हर व्यक्ति जानता है। 5जी देश के युवाओं के लिए कई अवसर खोलेगा।
पीएम मोदी बोले- डिजिटल इंडिया भारत का विजन है
बहुत से लोग सोचते हैं कि डिजिटल इंडिया सिर्फ एक सरकारी परियोजना है। लेकिन नहीं, यह भारत का विजन है। इस विजन का लक्ष्य है उस टेक्नोलॉजी को आम लोगों तक पहुंचाना, जो लोगों के लिए काम करे, लोगों के साथ जुड़कर काम करे। उन्होंने कहा कि आज देश की ओर से, देश की टेलीकॉम इंडस्ट्री की ओर से, 130 करोड़ भारतवासियों को 5G के तौर पर एक शानदार उपहार मिल रहा है। 5G, देश के द्वार पर नए दौर की दस्तक है। 5G, अवसरों के अनंत आकाश की शुरुआत है। मैं प्रत्येक भारतवासी को इसके लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज 21वीं सदी के विकसित होते भारत के सामर्थ्य का, उस सामर्थ्य को देखने का एक विशेष दिवस है। आजादी के अमृत महोत्सव के इस ऐतिहासिक कालखंड में 1 अक्टूबर 2022, ये तारीख इतिहास में दर्ज होने वाली है। 2G, 3G, 4G के समय भारत टेक्नोलॉजी के लिए दूसरे देशों पर निर्भर रहा। लेकिन 5G के साथ भारत ने नया इतिहास रच दिया है।
भारत हजारों करोड़ के मोबाइल निर्यात करने वाला देश बना: पीएम मोदी
पीएम ने कहा कि 5G के साथ भारत पहली बार टेलीकॉम टेक्नॉलजी में ग्लोबल स्टैंडर्ड तय कर रहा है। भारत लीड कर रहा है। आज इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाला हर व्यक्ति इस बात को समझ रहा है कि 5G, इंटरनेट का पूरा आर्टिटेक्चर बदल कर रख देगा। 2014 में जीरो मोबाइल फोन निर्यात करने से लेकर आज हम हजारों करोड़ के मोबाइल फोन निर्यात करने वाले देश बन चुके हैं। स्वाभाविक है इन सारे प्रयासों का प्रभाव डिवाइस की कीमत पर पड़ा है। अब कम कीमत पर हमें ज्यादा फीचर्स भी मिलने लगे हैं।
पीएम मोदी बोले- सरकार इंटरनेट फॉर ऑल के लक्ष्य पर काम कर रही
पीएम ने कहा कि जैसे सरकार ने घर-घर बिजली पहुंचाने की मुहिम शुरू की, जैसे हर घर जल अभियान के जरिए हर किसी तक साफ पानी पहुंचाने के मिशन पर काम किया, जैसे उज्ज्वला योजना के जरिए गरीब से गरीब आदमी के घर में भी गैस सिलेंडर पहुंचाया, वैसे ही हमारी सरकार इंटरनेट फॉर ऑल के लक्ष्य पर काम कर रही है।
पीएम ने कहा कि एक वक्त था, जब इलीट क्लास के कुछ मुट्ठी भर लोग गरीब लोगों की क्षमता पर संदेह करते थे। उन्हें शक था कि गरीब लोग डिजिटल का मतलब भी नहीं समझ पाएंगे। लेकिन मुझे देश के सामान्य मानवी की समझ पर, उसके विवेक पर, उसके जिज्ञासु मन पर हमेशा भरोसा रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने खुद आगे बढ़कर डिजिटल पेमेंट का रास्ता आसान बनाया। सरकार ने खुद ऐप के जरिए citizen-centric delivery service को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि बात चाहे किसानों की हो, या छोटे दुकानदारों की, हमने उन्हें ऐप के जरिए रोज की जरूरतें पूरी करने का रास्ता दिया। हमारे देश की जो ताकत है, इस ताकत को हम नजरअंदाज नहीं कर सकते।
पीएम ने कहा कि आज हमारे छोटे व्यापारी हों, छोटे उद्यमी हों, लोकल कलाकार और कारीगर हों, डिजिटल इंडिया ने सबको मंच दिया है, बाजार दिया है। आज आप किसी लोकल मार्केट में या सब्जी मंडी में जाकर देखिए रेहड़ी-पटरी वाला छोटा दुकानदार भी आपसे कहेगा, कैश नहीं ‘UPI’कर दीजिए। ये बदलाव बताता है कि जब सुविधा सुलभ होती है तो सोच किस तरह सशक्त हो जाती है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि साथियों, आज टेलीकॉम सेक्टर में जो क्रांति देश देख रहा है, वह इस बात का सबूत है। अगर सरकार सही नीयत से काम करे तो नागरिकों के नीयत बदलने में दे नहीं लगती है।
संबंधित खबरें
क्या हैं पुलिस बॉन्ड, कितने प्रकार के होते, उल्लंघन किया जाए तो क्या होगा?
16 mins agoभारत को घेर रही थी विदेशी महिला, पीयूष गोयल ने जवाब देकर किया मुंह बंद
17 mins agoकितना खतरनाक होगा बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान? कहां-कहां होगा
36 mins ago'देखते ही प्यार...', कैसे हुई राजीव गांधी से पहली मुलाकात? सोनिया ने बताया
2 hrs agoक्या दिवाली से पहले नहीं होगा महंगाई भत्ते में इजाफा? सरकार कब करेगी ऐलान?
2 hrs agoइंस्टाग्राम के बाद सोनिया गांधी की X पर पहली पोस्ट, राजीव गांधी को किया याद
3 hrs agoकल लगेगी लोक अदालत, निपटाएं अपने पेंडिंग चालान
4 hrs agoभारत में इस बार कम पड़ सकती है सर्दी, 'अल नीनो' बन रहा विलेन
4 hrs agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
5 hrs agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines