Mansukh Mandaviya: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री (Union Health Minister) मनसुख मंडाविया (Mansukh Mandaviya) ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Rajasthan CM Ashok Gehlot) को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) के दौरान कोविड को लेकर केंद्र सरकार की ओर से जारी किए गए दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए।
केंद्रीय मंत्री ने अपनी चिट्ठी में कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग लागू किया जाए। साथ ही कहा है कि इसमें केवल टीकाकरण वाले लोग ही भाग लें।
पत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी अनुरोध किया है कि यदि कोविड प्रोटोकॉल का पालन संभव नहीं है तो सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति को ध्यान में रखते हुए भारत जोड़ो यात्रा को राष्ट्रीय हित में स्थगित कर दिया जाए।
स्वास्थ्य मंत्री की चिट्ठी पर अधीर रंजन चौधरी ने दी प्रतिक्रिया
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने मनसुख मंडाविया की चिट्ठी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मैं बीजेपी से पूछना चाहता हूं कि क्या पीएम मोदी ने गुजरात चुनाव के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया? मुझे लगता है कि मनसुख मंडाविया को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पसंद नहीं आ रही है लेकिन लोग इसे पसंद कर रहे हैं और इसमें शामिल हो रहे हैं। मंडाविया को जनता का ध्यान हटाने के लिए नियुक्त किया गया है।
केंद्रीय मंत्री कोरोना की स्थिति को लेकर आज करेंगे बैठक
बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने आज सुबह 11 बजे कोरोना पर रिव्यू बैठक भी बुलाई है। चीन और अन्य देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने राज्य सरकारों से जीनोम सीक्वेंसिंग लैब को प्राथमिकता के आधार पर पॉजिटिव केसों के सैंपल जमा करने को कहा है।
स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. बी पवार ने कहा कि आज हम केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में एक बैठक कर रहे हैं। हम इस बात की समीक्षा करेंगे कि दूसरे देशों में कोविड की क्या स्थिति है और भारत के लिए क्या करने की जरूरत है। जीनोम सीक्वेंसिंग करने के लिए पिछले दिनों दिशा-निर्देश जारी किए गए थे।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जापान, संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, कोरिया गणराज्य और ब्राजील में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC) और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) को पत्र लिखा है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में सचिव राजेश भूषण ने कहा कि भारतीय SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACoG) नेटवर्क के माध्यम से वेरिएंट को ट्रैक करने के लिए पॉजिटिव केस सैंपल के जीनोम सीक्वेंसिंग की कवायद को तेज करना आवश्यक है।
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
3 hrs agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
4 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
6 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
7 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
9 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
10 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
10 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
12 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
13 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines