नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने देश में कोरोना की स्थिति पर स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ आज बैठक की। बैठक के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि कुछ देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर आज विशेषज्ञों और अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। COVID अभी खत्म नहीं हुआ है। मैंने सभी संबंधितों को सतर्क रहने और निगरानी मजबूत करने का निर्देश दिया है। हम किसी भी स्थिति का प्रबंधन करने के लिए तैयार हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की कोविड पर बैठक के बाद नीति आयोग के सदस्य डॉक्टर वीके पॉल ने कहा कि अभी तक विमानन के संबंध में कोई बदलाव नहीं है। अगर आप भीड़भाड़ वाली जगह, घर के अंदर या बाहर हैं तो मास्क का इस्तेमाल करें। यह कॉमरेडिटी वाले या अधिक आयु वाले लोगों के लिए और भी महत्वपूर्ण है।
वीके पॉल ने कहा कि केवल 27-28% लोगों ने एहतियाती खुराक ली है। हम अन्य लोगों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों से अपील करते हैं कि वे एहतियाती खुराक लें। एहतियाती खुराक अनिवार्य है और सभी के लिए निर्देशित है।
बैठक में नीति आयोग के सदस्य डॉक्टर वीके पॉल, कोरोना वर्किंग ग्रुप NGATI के अध्यक्ष डॉक्टर एनके अरोड़ा, ICMR के डीजी डॉक्टर राजीव बहल, जैव प्रोद्योगिकी विभाग के सचिव डॉक्टर राजेश गोखले और स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय के डीजीएचएस डॉ. अतुल गोयल मौजूद रहे।
केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को लिखी है चिट्ठी
बता दें कि चीन और अन्य देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने राज्य सरकारों से जीनोम सीक्वेंसिंग लैब को प्राथमिकता के आधार पर पॉजिटिव केसों के सैंपल जमा करने को कहा है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जापान, संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, कोरिया गणराज्य और ब्राजील में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC) और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) को पत्र लिखा है।
स्वास्थ्य सचिव ने जारी किया ये बयान
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में सचिव राजेश भूषण ने कहा कि भारतीय SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACoG) नेटवर्क के माध्यम से वेरिएंट को ट्रैक करने के लिए पॉजिटिव केस सैंपल के जीनोम सीक्वेंसिंग की कवायद को तेज करना आवश्यक है।
बयान में कहा गया है, “इस तरह की कवायद देश में चल रहे नए वैरिएट का समय पर पता लगाने में सक्षम होगी और इसके लिए आवश्यक सार्वजनिक स्वास्थ्य उपाय करने की सुविधा प्रदान करेगी।”
संबंधित खबरें
चांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
55 mins agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
1 hr agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
2 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
3 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
4 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
5 hrs agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
6 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
6 hrs agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines