Mann Ki Baat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात प्रोग्राम का 108वां एपिसोड है। पीएम मोदी ने मन की बात में 108 अंक के महत्व के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में 108 के महत्व और उसकी पवित्रता अध्ययन का विषय है। यह अंक हमारी आस्था से जुड़ा हुआ है। माला में 108 मनके, 108 बार जप के साथ मंदिरों में 108 सीढ़ियां और घंटियां होती हैं, इसलिए मेरे लिए भी यह एपिसोड काफी खास है।
पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि 140 करोड़ की ताकत की वजह से ही हमारे देश ने इस साल कई उपलब्धियां प्राप्त की हैं। हर भारतीयों में आत्मविश्वास भरा हुआ है और अगले साल 2024 में भी हमें यही स्पीड बनाकर रखनी है। उन्होंने वोकल फॉर लोकल को कहा कि इस साल दीपावली पर कोराबार ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। लोगों ने वोकल फॉर लोकल को प्राथमिकता दी है।
यह भी पढ़ें : पीएम मोदी ने विदेश में शादी करने वालों पर क्यों उठाए सवाल?
साल 2023 की उपलब्धियां गिनाईं
पीएम नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ प्रोग्राम में कहा कि नाटू-नाटू ऑस्कर अवार्ड मिलने से देश भी खुशी में झूम उठा। ऑस्कर विनिंग फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने भी ऑस्कर जीता था। इनके जरिये पूरी दुनिया में भारत की और पहचान बढ़ी एवं विश्व ने पर्यावरण के साथ देश के जुड़ाव को देखा। साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम ने विश्व कप में बेहत प्रदर्शन किया और उन्होंने सबका दिल जीत लिया।
इनोवेशन हब में आगे बढ़ रहा भारत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इनोवेशन हब में हम आगे बढ़ रहे हैं। साल 2015 में ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में भारत 81वें स्थान पर था, लेकिन आज 40वें स्थान पर है। क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भी भारत की यूनिवर्सिटी की संख्या बढ़ी है। भारत की कोशिश से ही इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स के रूप में 2023 को मनाया गया। इसकी वजह से इस क्षेत्र में रोजगार समेत कई नए अवसर बढ़े हैं।
एक्सरसाइज पर फोकस
उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे लोगों की दिलचस्पी फिजिकली हेल्थ की ओर बढ़ रही है, वैसे-वैसे कोच और ट्रेनर की भी मांग बढ़ रही है। शारीरिक स्वास्थ्य और खुशहाली से जुड़ा एक पहलू मेंटल हेल्थ यानी मानसिक स्वास्थ्य भी है। लोगों को फिट रहने के लिए प्रतिदिन व्यायाम और 7 घंटे की नींद बहुत जरूरी है। इसके लिए सबसे जरूरी नियमित एक्सरसाइज है। जब आपको एक्सरसाइज का फायदा मिलने लगेगा तो आप खुद ब खुद रोजाना व्यायाम करने लगेंगे।
संबंधित खबरें
दुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
7 mins agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
19 mins agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
1 hr agoगुवाहाटी होटल गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
1 hr agoSIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 से हटाया गया एक और कॉलम
1 hr agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
3 hrs agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
3 hrs agoLIVE: पाकिस्तान ने हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण
3 hrs agoड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
12 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines