Manmohan Singh Viral Video : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। केंद्र सरकार ने सात दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है और सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। डॉ मनमोहन सिंह को लोग अपने-अपने तरीके से याद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके बयानों, भाषणों के किस्से शेयर किए जा रहे हैं। डॉ सिंह कई बार शायराना अंदाज में जवाब दिया करते थे, उनके द्वारा बोली गई शायरी के कई वीडियो इस वक्त वायरल हो रहे हैं।
जब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे, तब उनके साथ विपक्ष की नेत्री सुषमा स्वराज से बहस हुई थी। सुषमा स्वराज ने शायराना अंदाज मनमोहन सिंह पर कटाक्ष किया तो मनमोहन सिंह ने भी शायराना अंदाज में जवाब दिया था। जैसे ही सांसदों को पता चला कि डॉ सिंह शायराना अंदाज में सुषमा स्वराज को जवाब देने जा रहे हैं, जबरदस्त ठहाके लगे।
देखें वीडियो
एक और वीडियो मनमोहन सिंह का वायरल है, जिसमें वह संसद में शायराना अंदाज में अपनी बात रख रहे हैं। उन्होंने अल्लामा इकबाल की शायरी को पढ़ा था कि ‘यूनान-ओ-मिस्र-ओ-रोमा सब मिट गए जहां से, अब तक मगर है बाकी नामोंनिशां हमारा, कुछ तो बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी।’
देखें वीडियो
एक अन्य वीडियो में जब मनमोहन सिंह से पूछा गया कि आप आरोपों और सवालों पर जवाब क्यों नहीं देते? इस पर उन्होंने कहा था कि हजारों जवाबों से अच्छी है खामोशी मेरी, ना जाने कितने सवालों की आबरू रखी। एक अन्य वीडियो में वह अपने संबोधन में बोले थे कि सितारों से आगे जहां और भी हैं, अभी इश्क के इम्तिहां और भी हैं।
देखें वीडियो
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका दिया गया। डॉ. सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताया और कहा कि उन्होंने आज अपना एक संरक्षक और मार्गदर्शक खो दिया है।
संबंधित खबरें
NC में बगावत! 10 से 15 MLAs ने तीसरी बार की बंद कमरे की मीटिंग
56 mins ago'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
3 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
3 hrs agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
5 hrs agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
5 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
6 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
9 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
9 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
9 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines