Manipur Violence: इंफाल में तैनात आयकर विभाग के एक अधिकारी को हिंसा के दौरान उनके सरकारी आवास से बाहर निकालकर मार दिया गया। भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) एसोसिएशन ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।
एक ट्वीट में एसोसिएशन ने आयकर अफसर की हत्या की कड़ी निंदा की। मृतक की पहचान इंफाल में तैनात टैक्स असिस्टेंट लेमिनथांग हाओकिप के रूप में हुई है। एसोसिएशन की ओर से किए गए ट्वीट में कहा गया कि कोई कारण या विचारधारा ड्यूटी पर तैनात एक निर्दोष लोक सेवक की हत्या को सही नहीं ठहरा सकती। इस मुश्किल घड़ी में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।
एसोसिएशन की ओर से आरोप लगाया गया कि हाओकिप को इंफाल में उसके आधिकारिक क्वार्टर से विरोध प्रदर्शन कर रहे मेईती बदमाशों ने घसीटकर बाहर निकाला और फिर पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी गई। बता दें कि पिछले 48 घंटों में राज्य के कुछ हिस्सों में दंगे हुए हैं।
शांति बहाल करने में जुटी सेना और असम राइफल्स
सेना और असम राइफल्स और वायु सेना ने नागरिक प्रशासन के साथ कानून व्यवस्था बहाल करने और मणिपुर में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए पिछले लगभग 48 घंटों में अथक प्रयास किया है। एक बयान में कहा गया है कि सुरक्षा बलों की ओर से त्वरित प्रतिक्रिया के कारण हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों के विभिन्न अल्पसंख्यक इलाकों से सभी समुदायों के नागरिकों को बचाया गया।
मणिपुर सरकार ने 3 और 4 मई को राज्य के कुछ जिलों में अंतर-सामुदायिक झड़पों के तुरंत बाद सेना और असम राइफल्स की मांग की थी। जानकारी के मुताबिक, चुराचांदपुर, केपीआई, मोरेह और काकिंग अब पूरी तरह से नियंत्रण में हैं और कल रात से किसी बड़ी हिंसा की सूचना नहीं है।
संबंधित खबरें
CEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
32 mins agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
1 hr agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
2 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
3 hrs agoअसम में कांग्रेस को बड़ा झटका, बैलेट पेपर पर हुआ निकाय चुनाव हारी पार्टी
3 hrs agoभारतीय वायुसेना की बढ़ेगी ताकत, फाइटर जेट तेजस के लिए अमेरिका से आए 4 इंजन
4 hrs agoUN में OIC के बयान पर भारत का करारा जवाब, उठाया आतंकवाद का मुद्दा
4 hrs ago'आत्मनिर्भर भारत बनाकर रहेंगे', PM मोदी ने दिया We will do it का नारा
6 hrs ago'5 मिनट बाद वो...', स्मित मच्छार के लिए 45 मिनट तक चले संघर्ष की कहानी
6 hrs agoराहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ संसद मार्ग थाने में FIR दर्ज
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines