इंफाल: मणिपुर में जारी हिंसा रुकने का नाम ही नहीं ले रही। अभी भी कई जगहों से हिंसक घटनाओं की खबर आ रही है। इस बीच गृह मंत्री अमित शाह मणिपुर के दौरे पर हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिंसा प्रभावित राज्य मणिपुर में सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के लिए सोमवार को मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और राज्य के अन्य मंत्रियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। मणिपुर में 3 मई से मेइती और कुकी समुदायों के बीच हिंसक झड़पें हो रही हैं। राज्य में बिगड़ते हालात को देखते हुए शाह चार दिवसीय दौरे पर सोमवार को मणिपुर पहुंचे। जातीय संघर्ष छिड़ने के बाद से शाह का पूर्वोत्तर राज्य का यह पहला दौरा है।
मणिपुर में अमित शाह ने डाला डेरा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इम्फाल में मणिपुर के मुख्यमंत्री और मंत्रियों, वरिष्ठ नेताओं और अधिकारियों के साथ बैठक की। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, स्थिति का आकलन करने और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए योजना बनाने के लिए अमित शाह के मंगलवार को कई दौर की बैठकें होने की उम्मीद है। राज्य भर में जारी हिंसा को नियंत्रित करने के लिए शुरू किए गए उपायों की घोषणा करने के लिए बुधवार को दोपहर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर सकते हैं।
राज्य में बढ़ी हिंसा की खबरों के मद्देनजर मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने हाल ही में हिंसाग्रस्त राज्य के लोगों से राज्य में सामान्य स्थिति लाने की दिशा में काम करने का आग्रह किया था। इंफाल में मीडिया को संबोधित करते हुए, सीएम बीरेन ने कहा कि मणिपुर में 38 संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान की गई है, और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के जवानों को किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए उन क्षेत्रों में तैनात किया गया है।
मणिपुर में जातीय संघर्ष
हिंसा में 75 से अधिक लोगों की जान चली गई है। जातीय झड़पें पहली बार मणिपुर में तब शुरू हुईं, जब 3 मई को पहाड़ी जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ आयोजित किया गया था। जिसमें मेइती समुदाय की अनुसूचित जनजाति (एसटी) की मांग का विरोध किया गया था। आरक्षित वन भूमि से कूकी ग्रामीणों को बेदखल करने पर तनाव से पहले हिंसा हुई थी, जिसके कारण कई छोटे-छोटे आंदोलन हुए थे।
संबंधित खबरें
तिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
39 mins agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
1 hr agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
3 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
4 hrs agoबढ़ीं ध्रुव राठी की मुश्किलें! कोर्ट ने 2018 के केस में भेजा समन
4 hrs agoअभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास पर एक और FIR, जानें क्या है मामला?
4 hrs agoLIVE: हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ बर्फबारी ने बढ़ाई ठंडक
4 hrs agoअब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
12 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
12 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines