Manipur Fresh Violence : मणिपुर में कुछ दिनों तक थमी हिंसा एक बार फिर भड़क उठी है। टेंग्नौपाल जिले के शहर मोरेह में बुधवार को सुरक्षा बल के जवान और उग्रवादी आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों ओर से जमकर गोलीबारी हुई, जिसमें एक कमांडो की गोली लगने से मौत हो गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने बुधवार की सुबह एसबीआई मोरेह के पास स्थित सुरक्षा बलों की एक चौकी को अपना निशाना बनाया है। उन्होंने चौकी पर गोलीबारी की और फिर बम फेंके। इस पर सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की है। इस दौरान उग्रवादियों और सुरक्षा बलों के बीच करीब एक घंटे तक जमकर गोलियां चलीं।
यह भी पढ़ें : Manipur Violence : 170 शवों को अंतिम संस्कार का है इंतजार
सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरा
इस मुठभेड़ में पुलिस के एक कमांडो को गोली लगी, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई है। मृतक की पहचान इंफाल पश्चिम जिले के मालोम निवासी वांगखेम सोमरजीत के रूप में हुई है। इस घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाकों को घेर लिया और संदिग्धों की तलाश कर रही है।
दो संदिग्धों की गिरफ्तारी पर भड़की हिंसा
आपको बता दें कि मणिपुर में फिर हिंसा भड़कने के पीछे दो संदिग्धों की गिरफ्तारी मानी जा रही है। पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके 48 घंटे के बाद ही कुकी समुदाय से जुड़े संदिग्ध उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों की चौकी पर हमला बोल दिया।
कल रात भी हुई थी गोलीबारी
इससे पहले इंफाल के पश्चिम जिले में मंगलवार की रात को कौट्रुक गांव के स्वयंसेवक और संदिग्ध उग्रवादी भी आमने-सामने आ गए थे। इस दौरान दोनों गुटों में गोलीबारी हुई थी, लेकिन पुलिस के आने के बाद हमलावर फरार हो गए थे।
संबंधित खबरें
कौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
39 mins agoजम्मू-कश्मीर में NC को बड़ा झटका, सैयद रुहुल्लाह कर सकते इस्तीफे का ऐलान
1 hr ago'ईशनिंदा के लिए बहिष्कार', धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर बोले अखिलेश यादव
2 hrs agoभारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर हमला; 3 जवान घायल, 8 आरोपी गिरफ्तार
2 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, विदेशी की मौत
3 hrs agoमणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
5 hrs agoLIVE: सोनम वांगचुक के HIAL को नोटिस, अवैध क्लास चलाने का है मामला
5 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
6 hrs ago12 साल की बीमार बेटी को कंधे पर उठा 7KM पैदल क्यों चली मां? वीडियो वायरल
6 hrs ago120KM स्पीड वाले चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल, जानें कहां-कैसे हालात?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines