Imphal Airport Suspicious Drone: मणिपुर में रनवे के पास एक संदिग्ध ड्रोन की सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया। इसके बाद इंफाल हवाई अड्डे पर तीन उड़ानें तीन घंटे से अधिक समय तक टरमैक पर खड़ी रहीं। जबकि आने वाली दो उड़ानों को कोलकाता की ओर मोड़ दिया गया।
करीब दो बजे देखा संदिग्ध ड्रोन
जानकारी के अनुसार, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) और वहां मौजूद लोगों ने दोपहर करीब 2 बजे एक संदिग्ध ड्रोन देखा। इसके बाद तुरंत अधिकारी हरकत में आए और तीनों फ्लाइट्स को उड़ान न भरने के लिए कहा गया।
इंफाल हवाई अड्डे के निदेशक चिपेम्मी कीशिंग ने उड़ने वाली संदिग्ध चीज देखे जाने की पुष्टि की। अधिकारी के अनुसार, सक्षम प्राधिकारी द्वारा सिक्योरिटी क्लीयरेंस दिए जाने के बाद तीनों उड़ानें रवाना हुईं। हालांकि कई रिपोर्ट्स में इसे यूएफओ भी कहा जा रहा है।
हाई अलर्ट पर रखा गया एयरपोर्ट
इस दौरान कई यात्री एयरपोर्ट के अंदर थे, जबकि कुछ विमान के अंदर थे। वे तीन घंटे से ज्यादा समय तक वहां रहे। इसके बाद करीब शाम 6.15 बजे के आसपास उड़ानें एक के बाद जाने लगीं। कहा जा रहा है कि फिलहाल एयरपोर्ट को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया, जब मणिपुर ने इंटरनेट बैन बढ़ाने का फैसला किया। दरअसल, सिक्योरिटी एजेंसियों ने राज्य में कुछ समय से चल रही हिंसा के चलते कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका जताई थी।
मणिपुर पुलिस प्रमुख ने राज्य सरकार को एक रिपोर्ट भेजकर कहा कि ऐसी आशंका है कि कुछ असामाजिक तत्व तस्वीरें, वीडियो और नफरत भरे भाषण साझा करने के लिए सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। जिससे राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर असर हो सकता है।
संबंधित खबरें
'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
26 mins agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
32 mins ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
48 mins agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
2 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
4 hrs agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
4 hrs agoLIVE: NCP चीफ शरद पवार अस्पताल से डिस्चार्ज, पुणे के बाद मुंबई में थे भर्ती
4 hrs agoECI का एक और फैसला, दिल्ली समेत 7 राज्यों के लोगों को फिर मिलेगा ये मौका
5 hrs agoदिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
14 hrs agoड्राफ्ट वोटर लिस्ट से मिसिंग वोटर दोबारा जुड़वा सकेंगे नाम, EC ने दी राहत
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines