Manipur Violence: गुरुवार को मणिपुर के इंफाल में भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय के पास भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने उन्हें रोकने और तितर-बितर करने के लिए कई राउंड आंसू गैस के गोले दागे। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ते हुए देखा जा सकता है।
फिलहाल अब स्थिति नियंत्रण में हैं। भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय के पास के क्षेत्र में सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। सुरक्षाकर्मियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है।
इंफाल में राहुल गांधी ने शरथार्थियों से की मुलाकात
कांग्रेस नेता राहुल गांधी मणिपुर के दौरे पर हैं। सुबह उन्होंने चुराचांदपुर में लोगों से मुलाकात की थी। शाम को वे इंफाल में एक राहत शिविर पहुंचे, जहां उन्होंने शरण लिए लोगों से बात की। इससे पहले सुरक्षा कारणों से इंफाल से 20 किमी दूर विष्णुपुर में उनका काफिला पुलिस द्वारा रोक लिया गया। इसके बाद वे सड़क मार्ग के बजाय हेलिकॉप्टर से सबसे ज्यादा हिंसा प्रभावित चुराचांदपुर पहुंचे थे।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा कि सरकार ने राहुल गांधी को क्यों रोका। राहुल गांधी के दौरे से शांति प्रयासों को ही मजबूती मिलेगी। हर जगह बहुत बुरे हालात हैं। राहुल गांधी ने लोगों की बातें सुनी हैं, उन्होंने उनसे कहा कि वे चिंता न करें, हम सब उनके साथ हैं शांति का समय आएगा।
दो महीने से जारी जातीय संघर्ष
लगभग दो महीने पहले 3 मई को मणिपुर में अनुसूचित जनजाति (एसटी) की सूची में मैतेई समुदाय को शामिल करने की मांग के विरोध में ऑल ट्राइबल स्टूडेंट्स यूनियन (एटीएसयू) ने रैली निकाली थी। इसी दौरान झड़प के बाद से हिंसा अब तक जारी है। करीब 115 लोगों की मौत हो चुकी है।
सीएम ने गृह मंत्री से की थी मुलाकात
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने बीते रविवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और राज्य में शांति बनाए रखने और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इससे पहले अमित शाह ने मणिपुर का दौरा भी किया था।
यह भी पढ़ें: असम के CM हिमंत बिस्वा ने राहत पैकेज के लिए PM मोदी से की मुलाकात, राहुल के मणिपुर दौरे साधा निशाना
संबंधित खबरें
खरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
6 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
6 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
7 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
8 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
9 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
9 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
10 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
11 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
12 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines