Manipur Fresh Violence: मणिपुर में गुरुवार को ताजा हिंसा की खबर सामने आई है। टीवी रिपोर्टों के अनुसार बिष्णुपुर इलाके में उपद्रवियों और सुरक्षा बलों के बीच हिंसक झड़क की बात कही गई है। बताया गया है कि इस घटना के बाद इंफाल के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में दी गई कर्फ्यू में ढील को खत्म कर दिया गया है।
सुरक्षा बलों से भिड़े प्रदर्शनकारी
टीओआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को मैतेई समुदाय के प्रदर्शनकारियों और वहां तैनात सुरक्षा बलों में भिड़ंत हो गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बलों ने भारी गोलीबारी करनी पड़ी है। इस बीच, हिंसा की ताजा घटनाओं के बाद इंफाल (पूर्व) और इंफाल (पश्चिम) जिलों में कर्फ्यू में ढील खत्म कर दी गई है।
राष्ट्रपति से मिला विपक्ष
वहीं दूसरी ओर, हिंसाग्रस्त मणिपुर को लेकर विपक्ष भी अपनी कवायद में लगा हुआ है। इस मुद्दे को लेकर विपक्ष (I.N.D.I.A) के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के ताजा हालातों से राष्ट्रपति को अवगत कराया है। इस दौरान एक ज्ञापन भी राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा गया है।
मणिपुर के ये हैं हालात
बता दें कि मणिपुर राज्य में 3 मई से लगातार हिंसा जारी है। अब तक जातीय हिंसा में कम से कम 150 लोगों की जान चली गई, जिनमें ज्यादातर आदिवासी समुदाय के लोग शामिल थे। साथ ही हिंसा में कई अन्य घायल भी हैं।
संबंधित खबरें
नौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
7 mins agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
9 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
1 hr ago'हमेशा के लिए कब्जा नहीं...', रामलीला मैदान में धरने पर SC की टिप्पणी
1 hr agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
2 hrs agoजम्मू-कश्मीर में NC को बड़ा झटका, सैयद रुहुल्लाह ने पार्टी से दिया इस्तीफा
3 hrs ago'ईशनिंदा के लिए बहिष्कार', धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर बोले अखिलेश यादव
4 hrs agoभारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर हमला; 3 जवान घायल, 8 आरोपी गिरफ्तार
4 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
5 hrs agoमणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines