Mallikarjun Kharge Speech in Parliament Special Session Rajya Sabha: संसद के विशेष सत्र के दौरान राज्यसभा में विपक्ष के नेता ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने एक कविता का जिक्र करते हुए कहा कि बदलना है तो अब हालात बदलो, ऐसे नाम बदलने से क्या होता है?
खड़गे ने कहा कि देना है तो युवाओं को रोजगार दो, सबको बेरोजगार करके क्या होता है?
दिल को थोड़ा बड़ा करके देखो लोगों को मारने से क्या होता है?
कुछ कर नहीं सकते तो कुर्सी छोड़ दो बात-बात पर डराने से क्या होता है?
अपनी हुक्मरानी पर तुम्हें गुरूर है लोगों को डराने-धमकाने से क्या होता है?
खड़गे ने राज्यसभा के सभापति से की ये अपील
खड़गे ने अपने अंदाज में कहा कि मैं रात को दौड़ते-दौड़ते यहां पहुंचा हूं। यहां आने से पहले मैंने सोचा था कि आज का दिन बहुत अच्छा है। हमारे चेयरमैन साहब (उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़) गुस्से में नहीं रहेंगे और किसी को डराएंगे नहीं। सभी को प्रेम से लेकर एक साथ चलेंगे। इसी उम्मीद के साथ मैं यहां आया था।
खड़गे ने कहा कि आज का दिन खुशी का दिन है, हमारे साथी संजय सिंह और राघव चड्ढा को सदन में लेकर आइए। अगर स्पेशल सेशन के पहले दिन दो सदस्यों को बाहर रखना ठीक नहीं लगता। आप बड़ा दिल दिखाइए, गुस्सा कम कर दीजिए।
इससे पहले आज, राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि G20 नई दिल्ली शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन पर पूरे देश को बधाई। उन्होंने कहा कि मुझे बेहद खुशी हो रही है कि G20 के सफल आयोजन ने हर भारतीय का दिल गर्व से भर दिया है और देश का मान वैश्विक स्तर पर बढ़ाया।
राज्यसभा के सभापति ने कहा कि जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन के नतीजे परिवर्तनकारी हैं, जो आने वाले दशकों में वैश्विक विश्व व्यवस्था को फिर से आकार देने में अपना योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि G20 नेताओं की घोषणा को कठिन मुद्दों सहित सर्वसम्मति से अपनाया गया। ये एक मान्यता है कि भारत विभाजनों से ग्रस्त दुनिया में शांति और संयम की आवाज है।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
4 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
4 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
5 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
7 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
8 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
10 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
10 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
10 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
11 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines