Satara Women Slips during Selfie: युवाओं में शुरू हुआ एक नया ट्रेंड उन्हीं जान के लिए खतरा बन गया है। सोशल मीडिया की दुनिया में नाम कमाने के लिए लोग अलग-अलग तरकीबें अपनाते हैं। खतरनाक जगहों पर सेल्फी लेना भी इनमें से एक है। सेल्फी लेते समय लोग अक्सर मौत को बुलावा देने से भी नहीं कतराते हैं। ऐसा ही एक मामला देखने को मिला है महाराष्ट्र के सतारा में। बोर्ने घाट पर सेल्फी ले रही एक युवती अचानक नीचे गिर गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह रेस्क्यू ऑपरेशन की मदद से लड़की को बचा लिया है। मगर उसकी हालत अभी गंभीर है।
100 फीट नीचे गिरी युवती
दरअसल एक युवती महाराष्ट्र के सतारा में घूमने गई थी। इस दौरान लापरवाही महंगी साबित हो गई। सतारा की उनघर रोड पर मौजूद बोर्ने घाट पर महिला सेल्फी ले रही थी। इस इलाके में पिछले कई दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही थी। लिहाजा युवती का पैर फिसल गया और वो 100 फीट नीचे जा गिरी। स्थानीय लोगों ने रस्सी की मदद से युवती को ऊपर खींचा। इस रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
स्थानीय लोगों ने बचाई जान
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्थानीय लोगों को जब इस घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने एक मोटी सी रस्सी नीचे फेंकी। यही नहीं एक शख्स रस्सी पकड़ कर नीचे तक गया और युवती को वहां से उठाकर रस्सी के सहारे ऊपर लेकर आया। युवती दर्द से चिल्ला रही है। हालांकि स्थानीय लोगों ने उसकी जान बचा ली है लेकिन उसकी हालत काफी नाजुक है।
युवती की हालत गंभीर
सूत्रों के अनुसार युवती को स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। युवती की हालत अभी नाजुक है। उसके शरीर पर काफी चोटें आईं हैं। मगर वो खतरे से बाहर है। जाहिर है सेल्फी लेने की ये कीमत काफी महंगी साबित हुई है।
यह भी पढ़ें- खून से सनी कार, 7 लोगों की मौत; स्लीपर बस हाईवे से नीचे गिरी, UP के इटावा में भीषण हादसा
संबंधित खबरें
'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
4 hrs agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
5 hrs ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
6 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
6 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
6 hrs agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
6 hrs agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
8 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
8 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
9 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines