चंद्रपुर: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज का बड़ा हिस्सा ढ़हने से कई लोग घायल हो गए। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार 13 से 15 लोग इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए और कई लोगों को मामूली चोट आयी हैं।
जानकारी के मुताबिक रेलवे स्टेशन पर हुए इस हादसे में फुटओवर ब्रिज पर मौजूद लोग 60 फीट की ऊंचाई से पटरी पर जा गिरे। हालांकि,अभी तक की जानकारी के मुताबिक हादसे में 13 से 15 लोग घायल हुए हैं, इनमें से 8 की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। वहीं, हादसे में घायल यात्रियों को तुरंत नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया है। इस हादसे के बाद पुलिस और फायरब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची है।
बता दें इस घटना के बाद प्लेटफॉर्म यात्रियों से खचाखच भर गया। इस दौरान हाई वोल्टेज ओवरहेड तारों को छूने के बाद कुछ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बल्लारपुर रेलवे स्टेशन के अधिकारी और कर्मचारी इन सभी घायल यात्रियों की मदद कर रहे हैं। यहां भगदड़ न हो इसके लिए एक टीम तैनात की गई है।
रेलवे ने की मुआवजे की घोषणा
इस हादसे के बाद रेलवे ने जानकारी देते हुए बताया है कि, ‘रेलवे गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रुपये और सामान्य रूप से घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। वहीं घायल व्यक्तियों को शीघ्र स्वस्थ होने के लिए अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया है जिससे बेहतर इलाज मिल सके।
संबंधित खबरें
LIVE: दिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली
49 mins ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
1 hr ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
8 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
8 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
9 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
9 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
10 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
11 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
12 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines