हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

एक गलती ने छीनी 7 लोगों की जिंदगी; महाराष्ट्र में हाईवे पर हुए हादसे का सच आया सामने, जानें किससे-क्या हुई चूक?

2 Car Collision on National Highway: एक कार ने दूसरी कार को टक्कर मारी और वह उछलकर दूर जा गिरी। कार में सवार लोग भी बाहर निकलकर सड़क पर गिरे, जिससे उनके सिर फूटे और ज्यादा खून बहने के कारण मौत हो गई। जांच में हादसे का असली सच सामने आया है।

विज्ञापन
टक्कर लगते ही दोनों कारें उछलीं और बीच सड़क पलट गईं।

Maharashtra Car Accident: एक गलती ने 7 लोगों को मौत की नींद सुला दिया। हादसा होने से बच सकता था, अगर कार ड्राइवर ट्रैफिक रूल्स फॉलो करके ड्राइविंग करता। पुलिस जांच में हादसा होने की वजह सामने आई है। हादसा बीती रात महाराष्ट्र में गांव जालना के पास हुआ। मुंबई नागपुर समृद्धि महामार्ग पर 2 कारें आपस में भिड़ गईं। हादसा रात के करीब 11 बजे हुए, जिसमें दोनों कारों में सवार करीब 7 लोग मारे गए। एक कार ने दूसरी कार को जोरदार टक्कर मारी।

10 से ज्यादा लोग इस भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें पुलिस ने राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने क्रेन की मदद से हादसाग्रस्त कारों को सड़क के बीच से हटाकर जाम खुलवाया। पुलिस के अनुसार, हादसा एक कार ड्राइवर की गलती के कारण हुआ। वह गलत साइड से बिना हॉर्न दिए आया और कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह उछलकर दूर जा गिरी और लोग कार से निकलकर सड़क पर जा गिरे, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी।

यह भी पढ़ें:बेटी को दुल्हन बनाने की थी तैयारी, पर अधूरा रह गया सपना; दिल्ली एयरपोर्ट के हादसा पीड़ित की दर्दनाक कहानी

विज्ञापन

5 घायलों को दूसरे अस्पताल में किया गया रेफर

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ, जब नागपुर से मुंबई आ रही इर्टिका कार को डीजल भरकर गलत साइड से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में बैठे लोग सड़क किनारे दूर जाकर गिरे। हादसे की सूचना मिलते ही समृद्धि हाईवे पुलिस और जालना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। क्रेन से दोनों कारों को उठाया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसा हाईवे पर मुंबई कॉरिडोर के चैनल नंबर 371 पर गांव कदावंची के बाहर हुआ।

हादसे की पुष्टि सरकारी अस्पताल के डॉक्टर उमेश जाधव ने की। उन्होंने बताया कि 5 घायलों की हालत नाजुक है। उन्हें छत्रपति संभाजीनगर अस्पताल में रेफर किया गया है। बाकी को सरकारी अस्पताल के वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। एक घायल के हाथ में कई फ्रैक्चर हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सातों शवों की हालत काफी खराब है। घायल भी बेहोशी की हालत में अस्पताल तक लाए गए थे, लेकिन उन्हें तुरंत उपचार देकर उनकी जान बचा ली गई।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:502 लोगों की लाशें देख दहशत फैली, 900 से ज्यादा घायल; 29 साल पहले जानें कैसे ढह गया था 5 मंजिला स्टोर?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola