महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने ई-वाहनों को लेकर अहम निर्देश दिए हैं. उन्होंने निर्देश जारी करते हुए कहा कि राज्य के सभी इलेक्ट्रिक वाहनों (ई-वाहन) को दी गई टोल माफी आठ दिनों के भीतर पूरी तरह लागू की जाए. साथ ही उन्होंने कहा कि टोल माफी लागू होने के बावजूद यदि किसी वाहन मालिक से टोल वसूला गया है, तो उसकी पूरी राशि वापस की जाए.
यह निर्देश प्रश्नोत्तर काल के दौरान दिया गया. विधायक शंकर जगताप ने ई-वाहनों पर टोल वसूली जारी रहने का मुद्दा उठाया था. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अध्यक्ष नार्वेकर ने कहा कि जब सरकार ने ई-वाहनों के लिए टोल माफी की औपचारिक घोषणा कर दी है, तो अब इससे पीछे हटने का कोई सवाल ही नहीं.
यह भी पढ़ें : शौक बड़ी चीज है! हरियाणा के शख्स ने 11700000 रुपये में खरीदा VIP नंबर, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
उन्होंने आगे कहा कि राज्य में ई-वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है. ऐसे में चार्जिंग स्टेशन बढ़ाना और मौजूदा स्टेशनों की क्षमता को बढ़ाना बहुत जरूरी है. अध्यक्ष ने संबंधित विभागों को स्पष्ट और तय समय सीमा में कार्रवाई के निर्देश दिए.
यह भी पढ़ें : Yamuna Expressway: 15 दिसंबर से लागू हो रहे नए नियम, इससे ज्यादा हुई स्पीड तो कट जाएगा चालान
इससे पहले, विषय पर जवाब देते हुए प्रभारी मंत्री दादा भुसे ने कबूल किया कि टोल माफी लागू करने में तकनीकी कारणों से करीब तीन महीने की देरी हुई है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि टोल प्रणाली में आवश्यक सुधार जल्द पूरे किए जाएंगे.
संबंधित खबरें
SIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
1 hr agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
1 hr ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
1 hr agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
1 hr agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
2 hrs ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
2 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
3 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
3 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
6 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines