Maharashtra Assembly Election: सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ डेवलपिंग सोसाइटीज (CSDS) के प्रोफेसर संजय कुमार ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के डेटा को लेकर माफी मांगी है। संजय कुमार ने गत 17 अगस्त 2025 को एक ट्वीट करके चुनाव डेटा बताया था, जो गलत था। खुद संजय कुमार ने इसे गलत बताया।
संजय कुमार ने यह भी कहा कि उन्होंने 17 अगस्त वाला ट्वीट डिलीट कर दिया है। लोकसभा चुनाव 2024 और विधानसभा चुनाव 2024 के डेटा की तुलना करते समय गलती हुई है। डेटा को हमारी डेटा टीम ने ही गलत पढ़ा, लेकिन अब ट्वीट को हटा दिया गया है। किसी भी प्रकार की गलत सूचना फैलाने का कोई इरादा नहीं था।
राहुल गांधी पर भड़के अमित मालवीय
BJP के अमित मालवीय ने संजय कुमार के माफीनामे पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि CSDS वह संस्थान, जिसके द्वारा जारी किए गए चुनाव आंकड़ों पर भरोसा करके राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के वोटरों को बदनाम किया, अब उस संस्थान का अध्यक्ष खुद मान रहा है कि उसके द्वारा जारी किए गए आंकड़े गलत थे। अब राहुल गांधी और कांग्रेस क्या कहती है, जिन्होंने बेहद शर्मनाक तरीके से चुनाव आयोग को टारगेट किया। असली वोटरों को फर्जी वोटर करार दिया। राहुल गांधी को तुरंत बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए।
वोटरों की संख्या बढ़ने का है मामला
बता दें कि CSDS प्रोफेसर संजय कुमार ने 17 अगस्त 2025 को अपने X पर एक पोस्ट लिखी थी। पोस्ट में दावा किया था कि महाराष्ट्र के कुछ विधानसभा क्षेत्रों जैसे नासिक वेस्ट और हिंगना में लोकसभा और विधानसभा चुनाव 2024 के बीच वोटरों की संख्या में असामान्य वृद्धि हुई है। उनके द्वारा जारी किए डेटा के आधार पर ही विपक्षी दलों और कांग्रेस ने चुनाव आयोग (ECI) पर वोट चोरी करने और वोटर लिस्ट में हेरफेर कराने का आरोप लगा दिया, लेकिन अब संजय कुमार ने अपने उसी डेटा के लिए माफी मांगी है।
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, खारिज की परिणाम रद्द करने वाली याचिका
चुनाव आयोग दे चुका स्पष्टीकरण
बता दें कि संजय कुमार अब माफी मांग रहे हैं, जब वोट चोरी के आरोपों के चलते RJD, कांग्रेस, INDIA अलायंस और चुनाव आयोग आमने-सामने हो गए हैं। चुनाव आयोग पर BJP के साथ मिलकर बिहार ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में चोरी के आरोप लगे हैं, जबकि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार आरोपों का जवाब देने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुके हैं। उन्होंने पूरी डिटेल के साथ वोट चोरी के आरोपों पर स्पष्टीकरण दिया और कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों को आरोपों के लिए माफी मांगने को कहा। आरोपों का सबूत देने को कहा।
बिहार SIR के बाद उठा था विवाद
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर चुनाव आयोग बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) करा रहा है, जिसके पहले फेज के तहत 1 अगस्त को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की गई। RJD और कांग्रेस ने सूची में फर्जी वोटरों को जोड़ने और वैध वोटरों के नाम हटाने का आरोप लगाया। साथ ही महाराष्ट्र और कर्नाटक चुनाव के आंकड़ों में भी हेरफेर होने का दावा किया। राहुल गांधी ने कर्नाटक की महादेवपुरा विधानसभा सीट पर एक लाख से ज्यादा वोटों की धांधली करने का आरोप चुनाव आयोग पर लगाया था।
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
6 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
8 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
9 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
11 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
11 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
11 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
12 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
13 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
13 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines