BJP NCP Ajit Pawar Clash on Nawab Malik: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान हो चुका है, लेकिन अभी तक BJP-NCP अजीत पवार गुट और शिवसेना शिंदे गुट के गठबंधन ने उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया है। इस बीच सियासी गलियारों में चर्चा है कि नवाब मलिक को NCP अजीत पवार गुट और भाजपा में घमासान मचा हुआ है। नवाब मलिक NCP अजीत पवार गुट के टिकट पर मानखुर्द-शिवाजी नगर सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।
चर्चा है कि पार्टी जल्दी उनकी उम्मीदवारी का ऐलान करने वाला है, लेकिन भाजपा नवाब मलिक को चुनाव नहीं लड़वाना चाहती। भाजपा सूत्रों का कहना है कि किस नेता को उम्मीदवारी देनी है, यह गठबंधन के हर दल का अधिकार है, लेकिन चुनाव टिकट देते वक्त गठबंधन धर्म का पालन होना चाहिए। किसी ऐसे व्यक्ति को टिकट न दिया जाए, जिस पर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से संबंध रखने का आरोप है।
यह भी पढ़ें:उद्धव ठाकरे ने अखिलेश यादव को क्यों मिलाया फोन? जानें क्या है मसला?
फडणवीस ने लगाए थे दाऊद से कनेक्शन के आरोप
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नवाब मलिक वर्तमान में मुंबई के अणुशक्तिनगर से विधायक हैं। इस बार उनकी बेटी सना मलिक इस सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने की दावेदार है। नवाब मलिक मानखुर्द-शिवाजी नगर सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं, लेकिन भाजपा उनकी उम्मीदवारी का विरोध कर रही है। जब महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी गठबंधन की सरकार थी, तब भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने नवाब मलिक पर गंभीर आरोप लगाए थे।
उन्होंने कहा था कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से नवाब मलिक के कॉन्टैक्ट हैं। वह उसके जमीन से जुड़े विवाद से भी कनेक्टिड है। इन आरोपों के बाद ईडी ने नवाब मलिक पर एक्शन लिया और वह 15 दिन के लिए जेल गए थे, लेकिन हेल्थ प्रॉब्लम के चलते उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया था। NCP के विभाजन के बाद नवाब मलिक ने NCP के अजीत पवार गुट को अपना समर्थन दिया है, लेकिन भाजपा अब उन्हें चुनावी रण में उतारने का विरोध कर रही है।
यह भी पढ़ें:महाराष्ट्र में चुनाव से पहले बड़ी खबर, राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे लड़ेंगे चुनाव!
संबंधित खबरें
'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
16 mins agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
1 hr agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
1 hr ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
2 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
2 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
3 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
3 hrs agoVideos: साइक्लोन अर्नब की मार, ओडिशा-आंध्र में ऊंची लहरें, उखड़े पेड़
3 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' ने कहां-कैसे मचाया तांडव? सैटेलाइट इमेज में दिखा रौद्र रूप
4 hrs ago'इंस्टाग्राम से पोस्ट हटा रही सरकार...', दीपके ने केंद्र पर साधा निशाना
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines