Mahadev App Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में सामने आई है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रमोटरों से ₹508 करोड़ मिले हैं। हालांकि, इस आरोप को भूपेश बघेल ने सिरे से खारिज कर दिया है। लेकिन यह मामला आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है। शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भूपेश बघेल पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल के खिलाफ चौंकाने वाले सबूत मिले हैं। अब स्मृति ईरानी द्वारा भूपेश बघेल पर लगाए गए गंभीर आरोपों पर कांग्रेस ने जवाब दिया है।
स्मृति ईरानी ने भूपेश बघेल पर लगाए गंभीर आरोप
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भूपेश बघेल पर आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा, ”सत्ता में रहते हुए सट्टेबाजी का खेल छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेतृत्व का चेहरा बन गया है। कल देश के सामने भूपेश बघेल से जुड़े चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। असीम दास नाम के शख्स के पास से 5.30 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम जब्त की गई। क्या यह सच है कि कांग्रेस नेताओं को असीम दास के माध्यम से शुभम सोनी से पैसे मिले? क्या यह सच है कि असीम दास को शुभम सोनी ने रायपुर जाने और चुनावी खर्च के रूप में बघेल को पैसे देने का आदेश दिया था?”
कांग्रेस का जवाब
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल पर लगाए गए आरोपों पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, “वे जानते हैं कि यह चुनाव एकतरफा होने वाला है। चुनावों को जीतने के लिए भूपेश बघेल और कांग्रेस सरकार की छवि खराब करने की साजिश है। एजेंसियां हर कांग्रेस नेता के दरवाजे पर हैं। हमारा केंद्र सरकार से एक सरल सवाल है: आपको महादेव ऐप के खिलाफ कार्रवाई करने से किसने रोका? मूल रूप से , यह दुबई से संचालित हो रहा है। यह स्पष्ट रूप से आपके डोमेन में है। आप इस ऐप के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं? छत्तीसगढ़ के लोग ईडी का उपयोग करके इस दुर्भावनापूर्ण जांच का करारा जवाब देंगे।”
क्या है मामला?
दरअसल, महादेव बुक कंपनी पर अवैध सट्टेबाजी वेबसाइटों को नए यूजर्स दिलाने, बेनामी बैंक खातों के संचालन, पैसों की हेराफेरी और हवाला कारोबार चलाने के आरोप हैं। हाल ही में दुबई स्थित इस प्लेटफॉर्म के संबंध में कई बॉलीवुड हस्तियों से पूछताछ की गई थी।
बघेल ने आरोपों को किया खारिज
बघेल ने आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “क्या इससे बड़ा मजाक हो सकता है? अगर आज मैं किसी को पकड़कर पीएम मोदी का नाम लेने के लिए कहूंगा, तो क्या वे (ईडी) उससे पूछताछ करेंगे? किसी की प्रतिष्ठा को धूमिल करना बहुत आसान हो गया है।”
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
52 mins ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
59 mins agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
1 hr agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
2 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
3 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines