Mahadev App Betting Case : महादेव बेटिंग ऐप केस में ईडी को बड़ी सफलता मिली है। इस सिंडिकेट के दो मुख्य आरोपियों में से एक आरोपी पकड़ा गया है। दुबई पुलिस ने मंगलवार को रवि उप्पल को गिरफ्तार कर लिया है। जांच टीम अब इस आरोपी के प्रत्यर्पण की कार्रवाई करेगी और उसे जल्दी ही भारत लेकर आएगी। इस केस का दूसरा आरोपी सौरभ चंद्राकर भी दुबई में छुपा हुआ है, जिसे जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
महादेव बेटिंग ऐप केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) लगातार जांच पड़ताल कर रही है। जांच टीम को जानकारी मिली कि इस मामले के दोनों मुख्य आरोपी देश छोड़कर भाग गए हैं, इसलिए इंटरपोल की ओर से रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। भारतीय जांच एजेंसी लगातार दुबई पुलिस के संपर्क में थी। इसी आधार पर दुबई पुलिस ने यूएई से ऐप के सह संस्थापक रवि उप्पल को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि जल्द ही उप्पल को भारत प्रत्यर्पित किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें :Mahadev Betting App केस में बॉलीवुड अभिनेताओं पर FIR दर्ज होनी शुरू, सबसे पहले फंसा यह एक्टर
साल 2019 में महादेव ऐप की थी शुरुआत
आपको बता दें कि जांच एजेंसी ने इन दोनों प्रमोटरों के खिलाफ स्पेशल कोर्ट से गैर जमानती वारंट लिया था। इसके बाद भी ईडी की टीम इन दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। सौरभ चंद्राकर ने साल 2019 में इस ऐप की शुरुआत की थी। इसके बाद इस ऐप से रवि उप्पल जुड़ गया, जोकि एक इंजीनियर था। फिर दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और दोनों ने इस ऐप का जाल फैलाने के लिए एक साथ काम किया।
जानें क्या है महादेव बेटिंग ऐप का मामला?
महादेव बेटिंग ऐप के जरिये ऑनलाइन सट्टेबाजी खेली जाती है। इस ऐप से ऐसे लोग जुड़ते हैं, जो सट्टेबाजी में अपनी किस्मत आजमाते हैं। इसके तहत क्रिकेट, टेनिस, बैडमिंटन, फुटबॉल जैसे गेमों में सट्टा लगाया जाता है। यह ऑनलाइन गेम सिर्फ खेलों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि चुनावों के दौरान धड़ल्ले से सट्टेबाजी खेली जाती है। पूरे देश में इस ऐप का जाल फैला हुआ, लेकिन सबसे ज्यादा छत्तीसगढ़ प्रभावित है।
संबंधित खबरें
'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
2 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
5 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केरलम सरकार के 20 साल पुराने केस में विजिलेंस जांच के आदेश, जानें क्या है मामला?
5 hrs agoभूकंप के झटकों से इंडोनेशिया में दहशत, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता, म्यांमार और भारत में भी महसूस हुआ कंपन
7 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: BJP ने दिनेश आर्य और कोयल मल्लिक को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार
8 hrs agoबीजेपी के पूर्व केबिनेट मंत्री का सरकार पर हमला, बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल
15 hrs agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
16 hrs agoरूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, युद्ध रुकवाने के लिए मध्यस्थता का दिया ऑफर
17 hrs agoसंसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन; शशि थरूर फिर से बने विदेश मामलों के प्रमुख, चन्नी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
18 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines