LPG Cylinder Price Reduced : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान किया है। इसके तहत एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में 100 रुपये की कटौती करने का ऐलान किया गया है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि एलपीजी को सस्ता बनाकर हमारी सरकार स्वस्थ पर्यावरण भी सुनिश्चित करना चाहती है। यह फैसला देश की महिलाओं को सशक्त करेगा। इसके अलावा एक अन्य पोस्ट में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई भी दी। हमारी सरकार शिक्षा, उद्यमिता, कृषि, प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में पहलों के जरिए हमारे देश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
पिछले साल बढ़ाई थी LPG सब्सिडी
केंद्र सरकार ने पिछले साल अक्टूबर में घरेलू एलपीजी सिलिंडर पर सब्सिडी को 200 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये कर दिया था। सब्सिडी में यह इजाफा वर्तमान वित्त वर्ष के लिए किया गया था जो 31 मार्च को समाप्त होगा। 100 रुपये की कटौती से एक दिन पहले ही सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए सब्सिडी ती योजना को एक और साल के लिए बढ़ा दिया था।
सब्सिडी एक साल के लिए और बढ़ी
लाभार्थियों को एलपीजी सब्सिडी एक साल में 12 सिलिंडरों के लिए मिलती आ रही थी जो अगले साल भी जारी रहेगी। इसके तहत कुल खर्च लगभग 12,000 करोड़ रुपये आएगा। इसके तहत सब्सिडी की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजी जाती है। उल्लेखनीय है कि अगले वित्त वर्ष के लिए अंतरिम बजट में एलपीजी सब्सिडी के लिए 11,925 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
ये भी पढ़ें: कांग्रेस की पहली लिस्ट में इन राज्यों के प्रत्याशी हो सकते हैं घोषित
ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव कब होगा? इस दिन हो सकता है तारीख का ऐलान
ये भी पढ़ें: कौन था मोहम्मद अफसान? रूसी सेना में धोखे से हुआ था शामिल
संबंधित खबरें
12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
6 mins ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
8 mins agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
49 mins agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 hr agoमिर्गी का बहाना, गार्ड का फोड़ा सिर... तमिलनाडु की जेल से ऐसे भागे 17 कैदी
1 hr agoचक्रवात 'अर्नब' का महा-खतरा! 140 kmph से चलेंगी हवाएं, 5 राज्यों में अलर्ट
3 hrs agoलीज को लेकर झगड़ा, दनादन दागी गोलियां; गुवाहाटी में ऐसे गई 5 की जान
4 hrs agoLIVE: भारत पहुंचे लिकटेंस्टीन के प्रिंस, राष्ट्रपति भवन में हुआ स्वागत
4 hrs agoLIVE: MLC चुनाव मतगणना जारी, अनंत सिंह समर्थित प्रत्याशियों ने उठाए सवाल
4 hrs agoजेल ब्रेक कांड से तमिलनाडु में हड़कंप, थेनी की सब-जेल से 17 कैदी फरार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines