LPG Cylinder Price reduced Today Check New Rate: कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडरों के नए दामों की लिस्ट सामने आ गई है। खास बात यह है कि दिल्ली में पिछले एक साल में पहली बार कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 1600 रुपये से कम हुई है। सिलेंडर की कीमतों में 51 रुपये तक कमी की गई है। नए दाम आज यानी एक सितंबर से लागू हो गए हैं। दाम घटने के बाद दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 1581 रुपये, कोलकाता में 1683 रुपये, मुंबई में 1531 रुपये और चेन्नई में 1737 रुपये हो गई है।
यह भी पढ़ें: कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट घटे, 1 सितंबर से मिलेगा फायदा
देखें पिछले एक साल में कितनी घटती-बढ़ती रही कीमतें
पिछले एक साल की कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडरों की कीमतों पर नजर दौड़ाई जाए तो इस महीने दिल्ली-मुंबई में पहली बार कीमतें 1600 रुपये से कम पहुंची है। दिल्ली में चार महीने तो कीमतें 1800 रुपये से पार हो गई थीं। नवंबर 2024 में 1802 रुपए, दिसंबर में 1818 रुपए, जनवरी में 1804 रुपए और मार्च में 1803 रुपए कीमत रही। तीन महीने तक कीमतें 1700 रुपये से भी कम रहीं। सितंबर 2024 में कीमत 1691 रुपये थी, जुलाई 2025 में 1665 रुपये और अगस्त 2025 में 1631 रुपये रही।
नए वित्त वर्ष में लगातार कम हुए रेट
नए वित्त वर्ष में तेल कंपनियों ने हर महीने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडरों की कीमतों में लगातार कटौती ही की है। इससे पहले अप्रैल 2025 में भी कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की 41 रुपये कम कर दी गई थी। अप्रैल से जुलाई 2025 के बीच, 19 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में दिल्ली में कुल मिलाकर 138 रुपये, कोलकाता में 144 रुपये, मुंबई में 139 रुपये और चेन्नई में 141.5 रुपये की कमी की गई।
घरेलू गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं
गौरतलब है कि केवल कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडरों के दाम में कमी आई है, जबकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी गैस की कीमतों में 8 अप्रैल, 2025 को 50 रुपए बढ़ोतरी के बाद से अब तक कोई बदलाव नहीं। इनकी वर्तमान कीमत दिल्ली में 853 रुपये, कोलकाता में 879 रुपये, मुंबई में 852.50 रुपये और चेन्नई में 868.50 रुपये है।
संबंधित खबरें
'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
8 mins agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 साल के बाद भी सेना में रहेंगे
16 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
39 mins agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
1 hr agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
1 hr agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
2 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
3 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
3 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
4 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines