Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होना है। 7 मई को 12 राज्यों की 94 सीटों पर मतदान होगा। इस बीच सभी पार्टिंयां 13 मई को होने वाले चौथे चरण के प्रचार के लिए जुटी हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी आज ऐसा बयान दिया जिस पर पलटवार करते हुए फारूक अब्दुल्ला ने विवादित बयान दे दिया। रक्षा मंत्री ने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा कि भारत पीओके पर अपना दावा कभी नहीं छोड़ेगा। इस पर नेशनल काॅन्फ्रेंस के अध्यक्ष और पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी हैं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज पीटीआई को एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने कहा कि धारा 370 हटने के बाद जिस तरह जम्मू-कश्मीर में शांति और विकास लौटा है उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि जल्द ही पीओके को भी भारत में विलय कराने की मांग की जाएगी। रक्षा मंत्री ने कहा कि हमें पीओके लेने के लिए किसी बल की आवश्यकता नहीं है क्योंकि लोग कहेंगे कि हमें भारत में विलय कर लीजिए। हालांकि ऐसी मांगें पीओके से आनी शुरू हो गई हैं। रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि पीओके हमेशा से भारत का क्षेत्र था, है और रहेगा।
जम्मू-कश्मीर में जल्द होंगे विधानसभा चुनाव
इस पर पलटवार करते हुए फारूक अब्दुल्ला ने पाकिस्तान की तरफदारी करने वाला बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने अपने हाथों में चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं। उनके पास परमाणु बम भी है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर रक्षा मंत्री ऐसी सोच रखते हैं तो वे आगे बढ़ें। हम रोकने वाले कौन होते हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों पर बात करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि वहां जल्द ही चुनाव होंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वहां अफस्पा लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
ये भी पढ़ेंः एचडी रेवन्ना के खिलाफ पीड़िता ने लिया यू-टर्न! कर्नाटक सेक्स स्कैंडल मामले में चौंकाने वाला अपडेट
ये भी पढ़ेंः कांग्रेस को बड़ा झटका, राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने छोड़ी पार्टी
संबंधित खबरें
NCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजिट गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
4 mins ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
2 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
3 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
5 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
6 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
6 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
6 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
6 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
7 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines