Congress Candidates List Analysis : कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 16 लोगों के नाम शामिल हैं। कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से प्रदेश सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह को टिकट दिया है। भाजपा ने इस सीट से कंगना रनौत को चुनावी मैदान में उतारा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी को चंडीगढ़ लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। वह फिलहाल पंजाब की आनंदपुर साहिब लोकसभा से सांसद हैं। साथ ही कांग्रेस ने गुजरात में विधानसभा उप चुनाव के लिए 4 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान भी किया है।
रामजी ठाकुर को गुजरात की मेहसाणा, हिम्मत सिंह पटेल को अहमदाबाद ईस्ट, परेश भाई धनानी को राजकोट, नैशध देसाई को नवसरी, विनोद सुल्तानपुरी को शिमला, अनंत प्रसाद सेठी को भदरक, सष्मिता बेहरा को ढेंकनाल, सिद्धार्थ स्वरूप दास को केंद्रपाड़ा, रबींद्र कुमार सेठी को जगतसिंहपुर, सुचरिता मोहंती को पुरी और यासिर नवाज को भुवनेश्वर से टिकट मिला है। बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की शुरुआत 19 अप्रैल को हो जाएगी जब पहले चरण का मतदान होगा। सात चरणों में हो रहे चुनाव का अंतिम चरण 1 जून को होगा और मतगणना 4 जून को की जाएगी।
गुजरात उपचुनाव के लिए इन्हें बनाया प्रत्याशी
इसके साथ ही पार्टी ने गुजरात विधानसभा उप चुनाव के लिए 4 विधानसभा क्षेत्रों से प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया। इसके हिसाब से वीजापुर से दिनेशभाई तुलसीदास पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है। पोरबंदर विधानसभा से कांग्रेस ने राजूभाई भीमनभाई ओडेदरा को टिकट दिया है। मनावदर से हरिभाई गोविंदभाई कंसागरा को प्रत्याशी बनाया गया है। खंभात सीट से महेंद्रसिंह हरिसिंह परमार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। उल्लेखनीय है कि गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटों पर 7 मई को मतदान होगा और इसी दिन विधानसभा सीटों पर उप चुनाव भी होगा।
संबंधित खबरें
BSF ने ढेर किए 2 घुसपैठिए, पंजाब के तरनतारन में सीमा पार करने की कोशिश में थे पाकिस्तानी
19 mins agoपहलगाम हमले के आखिरी आतंकी हाशिम मूसा को सेना ने कैसे किया ढेर? 527 दिन से चल रही थी तलाश
52 mins agoलद्दाख में चीन सीमा के पास बनेगी 150 किमी लंबी सड़क, DBO और डेपसांग तक पहुंचेगी सेना की रसद
2 hrs ago'हनुमान जी ने बचाया...', कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत
2 hrs ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
2 hrs ago'SIR में कट गया नाम तो ना हों परेशान', 20 राज्यों में चलेगा चुनाव आयोग का अभियान, घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाएंगे BLO
3 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
4 hrs agoDivyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
6 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिरासत में लिए गए AAP नेताओं समेत 150 लोग, जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन जारी
6 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines