हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Leh Ladakh Protest: लद्दाख में हिंसा के बाद हालात कंट्रोल में, उपराज्यपाल बोले-हिंसा फैलाने वालों पर लेंगे कड़ा एक्शन

Leh Ladakh Protest LIVE Updates in Hindi: बुधवार को लेह में शुरू हुआ Gen-Z प्रोटेस्ट. युवाओं द्वारा यह प्रदर्शन लद्दाख के लिए पूर्ण राज्य की मांग के चलते हुआ है. इस प्रदर्शन के चलते अब तक 4 लोगों की मौत और 70 लोग घायल हो चुके हैं.

विज्ञापन

Live Updates

23:02 (IST) 25 Sept 2025

Leh Ladakh Protest LIVE Updates: लद्दाख में हिंसा के बाद हालात कंट्रोल में, उपराज्यपाल बोले-हिंसा फैलाने वालों पर लेंगे कड़ा एक्शन

लद्दाख में हिंसा के बाद अब हालात कंट्रोल में हैं। उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने बताया कि हिंसा फैलाने के लिए जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा, अन्य पर भी कड़ा एक्शन लिया जाएगा। शांति भंग करने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उपराज्यपाल के मुताबिक, असामाजिक तत्वों को किसी भी हालत में कामयाब नहीं होने देंगे।

18:13 (IST) 25 Sept 2025

Leh Ladakh Protest LIVE Updates: अरविंद केजरीवाल बोले-हर सच्चा देशभक्त लद्दाख के लोगों का साथ दे

AAP के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा आज लद्दाख में जो हो रहा है, वो बहुत चिंताजनक है, हर सच्चे देशभक्त को लद्दाख के लोगों का साथ देना चाहिए"

13:44 (IST) 25 Sept 2025

Leh Ladakh Protest LIVE Updates: लद्दाख का बाजार शांत

Leh Ladakh Protest LIVE Updates: लद्दाख में कल हुई हिंसा के बाद आज शहर का बाजार बिल्कुल शांत और वीरान दिखाई दिया.

12:56 (IST) 25 Sept 2025

Leh Ladakh Protest LIVE Updates: लेह में हुई हिंसा पर क्या बोले फारूक अब्दुल्ला?

Leh Ladakh Protest LIVE Updates: लेह में हुई हिंसा पर फारूक अबदुल्ला ने बोला सोनम वांगचुक 14 दिनों से भूख हड़ताल पर है और पिछले 5 सालों से शांत विरोध कर रहे हैं. युवाओं को 5 साल से कोई परिणाम न दिखने पर हिंसा का रास्ता चुनना पड़ा है.

12:36 (IST) 25 Sept 2025

Leh Ladakh Protest LIVE Updates: क्या हैं प्रदर्शनकारियों की मांग?

Leh Ladakh Protest LIVE Updates: लद्दाख में प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग पूर्ण राज्य का अधिकार है.

11:56 (IST) 25 Sept 2025

Leh Ladakh Protest LIVE Updates: पुलिस भी घायल

Leh Ladakh Protest LIVE Updates: बुधवार को हुई हिंसा में प्रदर्शनकारियों और पुलिस बल के बीच झड़प में 40 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं.

11:55 (IST) 25 Sept 2025

Leh Ladakh Protest LIVE Updates: चार दिवसीय वार्षिक लद्दाख दिवस रद्द

Leh Ladakh Protest LIVE Updates: लद्दाख में हिंसक झड़प को देखते हुए प्रशासन ने 4 दिन तक चलने वाले वार्षिक लद्दाख दिवस को भी रद्द कर दिया है.

11:53 (IST) 25 Sept 2025

Leh Ladakh Protest LIVE Updates: इंटरनेट बंद

Leh Ladakh Protest LIVE Updates: लद्दाख में धारा 163 लागू होने के बाद शहर में इंटरनेट बंद किया गया है और कर्फ्यू लगा हुआ है.

11:18 (IST) 25 Sept 2025

Leh Ladakh Protest LIVE Updates: प्रदर्शन के बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन

Leh Ladakh Protest LIVE Updates: सोनम वांगचुक पिछले 10 दिनों से भूख हड़ताल पर थे. कल हुई हिंसा के बाद उन्होंने अपने अनशन को तोड़ दिया था.

10:52 (IST) 25 Sept 2025

Leh Ladakh Protest LIVE Updates: असुरक्षा और बेरोजगारी पर स्थानीय नेता की सरकार से अपील

Leh Ladakh Protest LIVE Updates: कारगिल में आज बंद का आह्वान किया गया है। कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस के सदस्य सज्जाद हुसैन कारगिली ने कहा कि लेह में कल हुई हिंसा दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन पिछले कई सालों से लोगों में रोज़गार और सुरक्षा को लेकर असुरक्षा की भावना बढ़ी है। उन्होंने सरकार से वादे पूरे करने और समझदारी से बातचीत फिर शुरू करने की मांग की। सोनम वांगचुक और उनके समर्थक पिछले 14 दिनों से हड़ताल पर हैं, और सज्जाद हुसैन ने उम्मीद जताई कि आज का बंद पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा

10:47 (IST) 25 Sept 2025

Leh Ladakh Protest LIVE Updates: कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस के सदस्य बोले कल की हिंसा दुर्भाग्यपूर्ण

Leh Ladakh Protest LIVE Updates: कल लेह में हुई हिंसा के बाद आज कारगिल बंद है. इस पर कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस के सदस्य बोले लेह में हुई हिंसा दुर्भाग्यपूर्ण थी. मगर लोगों को रोजगार और सही संसाधन न मिलना भी बड़ी समस्या.

09:49 (IST) 25 Sept 2025

Leh Ladakh Protest LIVE Updates: बीजेपी ऑफिस में तोड़फोड़

Leh Ladakh Protest LIVE Updates: लद्दाख में कल जेन-जी हिंसक प्रदर्शन के चलते बीजेपी कार्यालय में तोड़फोड़ की गई थी.

09:41 (IST) 25 Sept 2025

Leh Ladakh Protest LIVE Updates: लद्दाख हिंसा का 'राजनीतिक मकसद'

Leh Ladakh Protest LIVE Updates: लद्दाख के पूर्व डीजीपी ने सोनम वांगचुक पर आरोप लगाया है कि ये प्रदर्शन राजनीतिक मकसद के तहत हुआ है.

09:39 (IST) 25 Sept 2025

Leh Ladakh Protest LIVE Updates: लद्दाख की पहचान हिंसा नहीं

Leh Ladakh Protest LIVE Updates: लेह एपेक्स बॉडी और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस के कानूनी सलाहकार हाजी गुलाम मुस्तफा ने हाल की घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसे केवल "काले और सफेद" नजरिये से नहीं देखा जा सकता. उन्होंने बताया कि बीते 5 सालों से लद्दाख में सभी प्रदर्शन गांधीवादी और शांतिपूर्ण ढंग से होते आए हैं. सरकार के साथ कई दौर की बातचीत भी सकारात्मक माहौल में हुई और सहयोगात्मक रवैया सामने आया. मुस्तफा ने जोर दिया कि लद्दाख की पहचान हिंसा से नहीं बल्कि शांति से जुड़ी होनी चाहिए.

09:28 (IST) 25 Sept 2025

Leh Ladakh Protest LIVE Updates: 5 लोग एक साथ होने पर पाबंदी

Leh Ladakh Protest LIVE Updates: धारा 163 लागू होने के बाद लद्दाख में एकसाथ 5 लोगों को इकट्ठे होने पर पाबंदी लगाई गई.

09:23 (IST) 25 Sept 2025

Leh Ladakh Protest LIVE Updates: लद्दाख में धारा 163 लागू

Leh Ladakh Protest LIVE Updates: लद्दाख में बुधवार को हुए जेन-जी प्रदर्शन के बाद शहर में धारा 163 लागू कर दी गई है.

Leh Ladakh Protest Updates: लेह लद्दाख में बुधवार को जेन-जी प्रदर्शन शुरू हो गया था. इन दंगों के पीछे मुख्य वजह लद्दाख के लिए पूर्ण राज्य की मांग बताई जा रही है. इसके लिए सोनम वांगचुक 10 सितंबर से भूख हड़ताल पर भी थे. 24 सितंबर को स्थिति इतनी गंभीर हो गई युवाओं ने बीजेपी दफ्तर समेत सीआरपीएफ की गाड़ियों को भी आग लगा दी. इस घटना में अबतक 4 लोगों की मौत हो चुकी हैं.

पूर्ण राज्य की मांग

हिंसक प्रदर्शन की मांग की वजह लद्दाख के लिए पूर्ण राज्य की मांग है. सोनम वांगचुक इसलिए ही पिछले 15 दिनों से भूख हड़ताल कर रहे हैं. हालांकि, क्रेंद सरकार ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए मामले पर वार्ता करने की मंजूरी दी थी. बातचीत के लिए 6 अक्टूबर की तारीख भी तय की जा चुकी थी मगर उसके बाद भी हिंसा हुई. वहीं, केंद्र सरकार का मानना है कि लेह के युवाओं को भड़काने के लिए सोनम ने नेपाल जेन-जी प्रदर्शन और अरब स्प्रिंग जैसे आंदोलनों का जिक्र किया था.

लेह-लद्दाख प्रोटेस्ट से जुड़ी सभी लाइव अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए न्यूज24 के साथ…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola