लार्सन एंड टुब्रो (L&T) ने एक बड़ी घोषणा की है। कंपनी ने ऐलान कर दिया है कि 500 करोड़ रुपये के ESG बॉन्ड के जरिए फंड एकत्रित करेगी। लार्सन एंड टुब्रो भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) द्वारा हाल ही में शुरू किए गए ESG और स्थिरता-लिंक्ड बॉन्ड ढांचे के तहत ऐसा करने वाला पहला भारतीय कॉर्पोरेट कंपनी बन गया है। HSBC इस लेन-देन में एकमात्र प्रमुख संयोजक के रूप में कार्य कर रहा है।
लार्सन एंड टुब्रो की यह घोषणा गुरुवार (5 जून) को घोषित SEBI के विनियामक ढांचे के अनुरूप है, जिसे पारदर्शिता, जवाबदेही और अंतर्राष्ट्रीय ESG मानकों के साथ संरेखण को बढ़ावा देने के लिए डिजाइन किया गया है। यह ESG परिणामों को मापने के लिए स्पष्ट प्रमुख प्रदर्शन संकेतक (KPI) और लक्ष्य भी अनिवार्य करता है, जो भारत के नेट-जीरो और जलवायु-लचीले विकास एजेंडे का समर्थन करने में महत्वपूर्ण कदम हैं।
ये पहल 2035 तक जल तटस्थता और 2040 तक कार्बन तटस्थता प्राप्त करने के कंपनी के दीर्घकालिक स्थिरता लक्ष्यों के अनुरूप हैं। एलएंडटी के एक वरिष्ठ प्रवक्ता ने बताया कि हम सेबी के नए ईएसजी ढांचे के तहत संधारणीय वित्त में बदलाव का नेतृत्व करने पर गर्व महसूस कर रहे हैं।” वहीं HSBC इंडिया ने कहा कि यह बॉन्ड जारी करना सतत विकास और जिम्मेदार व्यावसायिक प्रथाओं के प्रति हमारी दृढ़ प्रतिबद्धता को मजबूत करता है। हम सेबी के दिशा-निर्देशों के तहत पहले INR सस्टेनेबिलिटी लिंक्ड बॉन्ड पर L&T के साथ साझेदारी करके खुशी महसूस कर रहे हैं।
HSBC इंडिया की तरफ से यह भी कहा कि यह पार्टनरशिप भारत में स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण का समर्थन करने की हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है। हम विभिन्न क्षेत्रों में कॉरपोरेट्स के साथ पार्टनरशिप करने के लिए तैयार हैं, जो अपने सस्टेनेबिलिटी लक्ष्यों की ओर बढ़ने की राह तलाश रहे हैं।
लार्सन एंड टुब्रो की उपलब्धियां
लार्सन एंड टुब्रो (L&T) एक भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनी है जो इंजीनियरिंग, कंस्ट्रक्शन और फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में काम करती है। यह मुख्य रूप से EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, और निर्माण) परियोजनाओं, हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग के लिए जानी जाती है।
संबंधित खबरें
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
43 mins agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
56 mins agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
3 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
3 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
3 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
5 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
5 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
5 hrs agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
6 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines