Lalit Modi Vanuatu Passport Cancel: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पूर्व अध्यक्ष रहे ललित मोदी को वानुआतु से तगड़ा झटका लगा है। ललित मोदी ने भारत की नागरिकता छोड़कर वानुआतु की नागरिकता ले ली थी। हालांकि अब वानुआतु के प्रधानमंत्री ने ललित मोदी का पासपोर्ट रद्द कर दिया है। उन्होंने ललित मोदी के पासपोर्ट को तत्काल प्रभाव से रद्द करने का आदेश दिया है। वानुआतु के प्रधानमंत्री जोथम नापत का कहना है कि मैंने नागरिकता आयोग को ललित मोदी का पासपोर्ट रद्द करने का निर्देश दिया है।
PM जोथम ने बताई वजह
वानुआतु के प्रधानमंत्री जोथम नापत ललित मोदी का पासपोर्ट रद्द करने के पीछे की वजह भी सामने रखी है। उनका कहना है कि पिछले 24 हमें ललित मोदी के बारे में बड़ी जानकारी मिली है। भारत सरकार ने ललित मोदी के लिए अलर्ट नोटिस भेजा था। न्यायिक साक्ष्य के अभाव में इंटरपोल इस नोटिस को 2 बार खारिज कर चुका है। वानुआतु का पासपोर्ट रखना कोई अधिकार नहीं बल्कि एक विशेषाधिकार है। लोगों को वैध आधारों पर ही इस देश की नागरिकता लेनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- 60 फीट गहरे गड्ढे में मशीन के साथ समा गया राकेश, मौत के 10 महीने बाद क्यों हुआ अंतिम संस्कार?
ललित मोदी के खिलाफ नोटिस जारी
पीएम जोथम ने नोटिस जारी करते हुए कहा कि ललित मोदी को भारत ने भगौड़ा घोषित किया है और यह वानुआतु की नागरिकता लेने के लिए वैध वजह नहीं हो सकती है। ललित मोदी के बारे में मिली ताजा जानकारी उनकी धारणा को साफ दर्शाती है। इसलिए हमने नागरिकता कमीशन को आदेश दिया है कि तत्काल प्रभाव से ललित मोदी का पासपोर्ट रद्द कर दिया जाए।
15 साल पहले भारत से भागा
बता दें कि 15 साल पहले IPL की शुरुआत करने वाला ललित मोदी ब्रिटेन चला गया था। ललित मोदी पर बड़े घोटाले का आरोप है। भारत ने कई बार ब्रिटेन से ललित मोदी के प्रत्यर्पण की मांग की है। यह मामला अभी ब्रिटेन में चल ही रहा था कि ललित मोदी ने वानुआतु की नागरिकता ले ली।
यह भी पढ़ें- KC त्यागी और उमर अब्दुल्ला के बीच क्यों हुई बहस? जम्मू CM बोले- मैं माइक रखकर चला जाता हूं
संबंधित खबरें
नीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 hr agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
1 hr agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
2 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
2 hrs ago'आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई', जॉर्डन चर्च अटैक की भारत ने की निंदा
3 hrs agoसऊदी अरब में फंसे कश्मीरी उमरा यात्री, फ्लाइट रद्द होने से बढ़ रहा खर्च
3 hrs agoक्या हैं पुलिस बॉन्ड, कितने प्रकार के होते, उल्लंघन किया जाए तो क्या होगा?
3 hrs agoभारत को घेर रही थी विदेशी महिला, पीयूष गोयल ने जवाब देकर किया मुंह बंद
3 hrs agoकितना खतरनाक होगा बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान? कहां-कहां होगा
4 hrs ago'देखते ही प्यार...', कैसे हुई राजीव गांधी से पहली मुलाकात? सोनिया ने बताया
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines