मिजोरम को मिला नया सीएम, प्रदेश के छठे सीएम बने लालदुहोमा

Lalduhoma take oath Mizoram CM: मिजोरम में आज जोरम पीपुल्स मूवमेंट के नेता लालदुहोमा सीएम पद की शपथ ली। उन्हें राज्सपाल हरिबाबू ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Lalduhoma take oath Mizoram CM

Lalduhoma take oath Mizoram CM

विज्ञापन

Lalduhoma take oath Mizoram CM: जेडपीएम के नेता लालदुहोमा मिजोरम के नये सीएम बन गये हैं। उन्हें राज्यपाल हरिबाबू कंभमपति ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सीएम के अलावा अन्य मंत्री भी शपथ लेंगे। आइजोल में मौसम खराब होने की वजह से शपथ विधि का कार्यक्रम विधानसभा भवन में आयोजित किया गया।

बता दें कि 7 नवंबर को हुए विधानसभा चुनावों के परिणाम 4 दिसंबर को घोषित किए गए थे। चुनाव में लालदुहोमा की पार्टी जेडपीएम ने 40 में से 27 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं सत्ताधारी पार्टी जेडपीएम मात्र 10 सीटों पर सिमट गई थी। वहीं केंद्रीय पार्टियों भाजपा और कांग्रेस को क्रमशः 2 और 1 सीटें मिली थी। बता दें कि इससे पहले बुधवार को हुई विधायक दल की बैठक मेें जेडपीएम विधायकों ने लालदुहोमा को अपना नेता और के. सपडांगा को उपनेता चुना था।

Advertisment

 

बता दें कि लालदुहोमा एक पूर्व आईपीएस अधिकारी है। जो इंदिरा गांधी की सिक्योरिटी संभाल चुके हैं। लालदुहोमा 1984 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा का चुनाव जीते थे। इसके बाद उनका कांग्रेस से मतभेद हो गया तो उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। इसके लिए दल-बदल कानून का उपयोग किया गया। इसके बाद उनके नाम एक अनोखा रिकाॅर्ड दर्ज हो गया। वे दल-बदल कानून के तहत अयोग्य घोषित होने वाले पहले सांसद बन गए। इसके बाद उन्होंने 2018 में आइजोल पश्चिम सीट से निर्दलीय चुनाव जीता।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ