KTR Sircilla seat Telangana vidhan sabha chunav assembly elections result 2023: तेलंगाना की सिरसिला सीट से बीआरएस के वर्तमान विधायक केटीआर ने पांचवीं बार जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार के.के. महेंद्र रेड्डी को 29, 687 मतों से हराया है। केटीआर को 89, 244 वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 59, 557 मत मिले हैं। बता दें कि केटीआर को के.के. महेंद्र रेड्डी ने कड़ी टक्कर दी।
बता दें कि सिरसिला विधानसभा सीट राजन्ना सिरसिला जिले में आती है। तेलंगाना राष्ट्र समिति(बीआएस) के वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष कल्वाकुंतला तारक रामा राव (KTR) चौथी बार सिरसिला विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
सिरसिला सीट पर बुनकर समाज का प्रभाव है क्योंकि यहां पर अधिकतर कपड़ा उद्योग से जुड़े हुए छोटे से लेकर बड़े व्यापारियों का हब है। सभी की निगाहें इनकर टिकी हुईं कि बुनकर समाज ने तीनों उम्मीदवार में से किसे अपना वोट दिया। पिछले चुनाव में भी बुनकर समुदाय की अहम भूमिका थी, इन्होंने केटीआर को वोट दिया था। हालांकि, यहां पर कभी-कभी कपड़ा व्यापारियों की तरफ से नाराजगी दिखाई देती है। बहरहाल, इसका कितना प्रभाव पड़ेगा,यह कुछ ही घंटों में तय हो जाएगा।
बता दें कि केटीआर ने इस सीट से लगातार चार बार जीत दर्ज की है। उन्होंने 2009 में निर्दलीय उम्मदीवार के.के. महेंद्र रेड्डी को मात्र 171 वोटों से हराया था और 2010 में ही केटीआर ने के.के महेंद्र रेड्डी को दोबारा हाराया। इसके बाद 2014 में कांग्रेस उम्मीदवार कोंडुरु रविंदर राव को 53,000 से अधिक वोटों के भारी अंतर से हराकर निर्वाचन क्षेत्र बरकरार रखा। साल 2018 में केसीआर के बेटे केटीआर ने रिकॉर्ड 89 हजार वोटों से जीत दर्ज की थी।
संबंधित खबरें
LIVE: भूकंप के झटकों से कांपा असम का नगांव, रिक्टर स्केल पर 4.5 रही तीव्रता
1 hr ago6 सीटों पर उपचुनाव जारी, CM विजय की राजनीतिक परीक्षा, 9 अक्टूबर को मतगणना
2 hrs agoSIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
10 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
10 hrs ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
12 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
12 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
14 hrs agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
15 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
16 hrs agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines