Kozhikode Train Fire Incident: केरल के कोझिकोड में ट्रेन अग्निकांड के आरोपी शाहरुख सैफी को शुक्रवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उसका इलाज कोझिकोड अस्पताल में चल रहा है। अब उस पर हत्या का केस चलेगा। पुलिस ने उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज किया है। ये धारा रेलवे पुलिस की ओर से दायर एक एफआईआर के बाद जोड़ी गई है।
वहीं, गुरुवार को हुए मेडिकल में पता चला कि सैफी को लीवर और पीलिया की बीमारी भी है। मेडिकल बोर्ड के फैसला आने के बाद पुलिस तय करेगी कि उसे किस जेल में भेजा जाए।
ट्रेन में सह-यात्री को लगा दी थी आग
आरोपी शाहरुख सैफी ने अलप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस ट्रेन में बीते रविवार रात लगभग 9:45 बजे आग लगा दी थी। यह घटना कोरापुझा रेलवे पुल के पास की है। इस घटना में करीब आठ यात्री गंभीर रूप से घायल हुए थे। कुछ घंटों बाद एक साल के बच्चे और एक महिला समेत तीन लोग कोझिकोड के इलाथुर रेलवे स्टेशन के पास पटरियों पर मृत पाए गए थे।
इस घटना के बाद केंद्रीय एजेंसी की मदद से महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते ने उसे गिरफ्तार किया था। वह दिल्ली के शाहीन बाग का रहने वाला है। नोएडा में कारपेंटर का काम करता था।
यह भी पढ़ें: वर्ल्ड हेल्थ डे पर डॉक्टर बने नागालैंड के मंत्री तेमजेन, आत्मा को तनाव रहित बनाने के लिए लिखी खास दवाएं
संबंधित खबरें
12 डिटेंशन सेंटर, बैरिकेडिंग, बॉर्डर सील...CJP प्रदर्शन रोकने का मेगा प्लान
45 mins agoLIVE: CJP प्रदर्शन के लिए मुंबई से निकले अभिजीत दीपके, दिल्ली बनी छावनी
1 hr agoमहिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण पर पीएम मोदी का जोर
8 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
9 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
10 hrs ago'अपने राज्य में न दें प्रदर्शन की अनुमति', गृह मंत्रालय का निर्देश
10 hrs ago'राष्ट्रपति ने हमारी बात मानी, अब जाएंगे SC', राहुल गांधी का बड़ा बयान
10 hrs agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
11 hrs ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
12 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines