Hotel fire in Kolkata: पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक बुरी खबर आई है कि मेचुआपट्टी इलाके के श्रतुराज होटल में आग लग गई। ये घटना मंगलवार की रात को हुई। आग लगने की सूचना तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगी। आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि अब तक 14 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है।
कब लगी आग
पुलिस के मुताबिक, मेचुर पट्टी इलाके के श्रतुराज होटल में बीती रात करीब ब 8:30 आग लगी। कुछ ही पलों में आग की लपटों ने भयावह रूप ले लिया। इस घटना के बाद होटल और उसके आस-पास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते दिखाई दिए।
यह भी पढ़ें: भारत के बॉर्डर पर पाकिस्तानियों के छलके आंसू, वतन लौटने को तैयार नहीं कोई
कितने लोगों की गई जान
वेस्ट बंगाल के कमिश्नर मनोज वर्मा ने इस बात की पुष्टि की है कि अब तक 14 लोगों की जान चली गई है। उन्होंने कहा कि पहले 15 लोगों के मरने की बात सामने आ रही थी, लेकिन वो गलत है। 14 लोगों की मौत हो गई है जो बेहद दुखद खबर है। शवों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
कैसे लगी आग
हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि होटल में आग कैसे लगी। मगर सूत्रों के अनुसार शॉर्ट सर्किट की वजह से ये भयानक हादसा हुआ है। आग की खबर मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बता दें कि बुर्रा बाजार इलाका पूर्वी भारत का सबसे बड़ा थोक बाजार है।
मोदी सरकार का बड़ा ऐलान
कोलकाता होटल अग्निकांड में 14 लोगों की जान चली गई है और कई घायल हो गए हैं। मोदी सरकार ने इस अग्निकांड में मरने वालों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये देने का ऐलान किया है। वहीं इस बात की भी जांच हो रही है कि होटल में आग कैसे लगी।
यह भी पढ़ें: सतना में थाने में घुसकर पुलिसकर्मी को मारी गोली, कांग्रेस बोली- MP में जंगलराज
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
4 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
4 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
5 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
6 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
6 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
7 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
8 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
9 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
10 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines