Sealdah Court Verdict In Kolkata RG Kar Rape Murder Case : कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज कैंपस में ड्यूटी पर तैनात ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर केस में आज अदालत का फैसला आएगा। इस मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने आरोपी लिए मौत की सजा मांगी है। अब सियालदह कोर्ट की ओर से सजा का फैसला सुनाया जाएगा। कोर्ट का फैसला आने से पहले ट्रेनी डॉक्टर के पिता ने सीबीआई की जांच पर सवाल उठाते हुए कहा कि जांच अभी आधी-अधूरी है।
कोर्ट के फैसले से पहले क्या बोले पीड़िता के पिता?
पीड़िता ट्रेनी डॉक्टर के पिता ने कहा कि उनके वकील और सीबीआई ने उन्हें कोर्ट न जाने को कहा है। उन्हें हाल ही में हुई कोर्ट कार्यवाही के बारे में कोई जानकारी नहीं है। सीबीआई ने जांच के लिए उन्हें कभी कहीं नहीं बुलाया, वे एक या दो बार उनके घर आए, लेकिन जब भी उन्होंने उनसे जांच के बारे में पूछा तो एजेंसी ने हमेशा कहा कि जांच चल रही है।
सीबीआई ने सही से सबूत एकत्रित नहीं : पिता
उन्होंने आगे कहा कि उनकी बेटी की गर्दन पर काटने के निशान थे, लेकिन वहां से स्वाब कलेक्ट नहीं किया गया। सीबीआई ने उस रात ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से पूछताछ नहीं की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कोई ठोस सबूत नहीं मिला। सीबीआई ज्यादा कोशिश नहीं कर रही है। इस मामले में किसी न किसी का हाथ है। डीएनए रिपोर्ट में देखा जा सकता है कि वहां 4 पुरुष और 2 महिलाएं मौजूद थीं। वे चाहते हैं कि इसमें शामिल सभी लोगों को सजा मिले।
‘सभी आरोपियों को सजा मिलनी चाहिए’
बता दें कि सीबीआई ने इस मामले में सिर्फ संजय रॉय का गुनाहगार बताया है, जबकि पीड़िता ट्रेनी डॉक्टर के पिता का कहना है कि इस केस में सजय रॉय अकेला नहीं था, बल्कि और भी लोग शामिल थे। सभी आरोपियों को सजा मिलने पर ही न्याय मिलेगा। जबतक सभी आरोपियों को सजा नहीं मिलेगी, तबतक अदालत का दरवाजा खटखटाते रहेंगे और देश की जनता को एकत्रित करेंगे।
संबंधित खबरें
'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
4 mins agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
39 mins ago'जितनी मर्जी पुलिस बुला लो, हम नहीं डरेंगे...', राहुल गांधी की चुनौती
1 hr agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार पर हुए हमले की जांच करेगी NIA
1 hr agoदिल्ली में किलेबंदी! 2000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
2 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
2 hrs agoकौन हैं BJP नेता की बेटी यशस्विनी राजे सिंह? CJP प्रदर्शन के बीच किया डिटेन
2 hrs agoVideo: केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, जबरन उठाकर बस में बिठाया
2 hrs agoमार्च-रैली या विरोध प्रदर्शन के लिए पुलिस की मंजूरी लेने के क्या हैं नियम?
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट के पास 60 वकील हिरासत में, CJI ने किया दखल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines