Sanjay Roy has a Necrophilic attitude: कोलकाता महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में जांच कर रही सीबीआई ने शुक्रवार को चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। मामले में आरोपी संजय रॉय के सायकॉलॉजी टेस्ट ने जांच एजेंसी के अधिकारियों को सकते में डाल दिया है। सीबीआई सूत्रों के अनुसार टेस्ट के बाद डॉक्टरों से ये पता चला है कि संजय रॉय में नेक्रोफिलिक प्रवृत्ति है, मनोवैज्ञानिकों के अनुसार दरअसल इसमें शख्स को डेड बॉडी के साथ संबंध बनाने की सनक होती है। उधर, शुक्रवार को कलकत्ता हाईकोर्ट ने RG कर अस्पताल (जहां वारदात हुई है) में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच CBI को सौंप दी है।
संजय रॉय को जल्दी गुस्सा आने की समस्या
सीबीआई सूत्रों के अनुसार सायकॉलॉजी टेस्ट में डॉक्टरों को पता चला है कि संजय रॉय को ज्यादा गुस्सा आता है, उसे ये समस्या काफी साल से है। इसके अलावा उसमें जानवरों जैसी प्रवृत्ति है, वह स्वभाव से काफी क्रूर है। संजय रॉय की जांच करने के बाद डॉक्टरों का मानना है कि उसे मेंटल डिसऑर्डर है। बता दें संजय रॉय बांकुरा का रहने वाला है और उसके पिता पेशे से शिक्षक हैं।
ये भी पढ़ें: ‘महाराष्ट्र बंद किया तो खैर नहीं’, बॉम्बे हाईकोर्ट ने MVA को लगाई फटकार, सरकार को दी ये खुली छूट
संजय रॉय को पोर्नोग्राफी की लत
संजय रॉय के सायकॉलॉजी टेस्ट क बाद डॉक्टरों इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि वह एक विकृत व्यक्ति है और उसे पोर्नोग्राफी की लत है। यही वजह है कि उसे Necrophilic है। डॉक्टरों की मानें तो यह एक तरह का मेंटल डिसऑर्डर है, जिसमें व्यक्ति के दिमाग में डेड बॉडी के साथ शारीरिक संबंध बनाने की सनक पैदा हो जाती है। बता दें कोलकता केस के बाद बंगाल समेत पूरे देश में लोगों में रोष है। इस मामले को लेकर देशभर में डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और लोग धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: यूक्रेन में बेघर हुए लोगों के लिए अन्नदाता बना ‘साथिया’… इंडिया से है ये गहरा रिश्ता
ये भी पढ़ें: अभी भी प्रोसेसिंग में हैं 26 प्रतिशत ITR; क्या आपको भी नहीं मिला रिफंड? जानिए क्या है कारण
संबंधित खबरें
'तिरंगा मार्च में शामिल न हों', दिल्ली पुलिस ने सिर्फ 11 लोगों को दी इजाजत
4 hrs agoइंटरनेट बंद पर गृह मंत्रालय ने SC को दिया जवाब, सचिव ने मांगी माफी?
4 hrs agoSIR विवाद के बीच 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का होगा SSR, चुनाव आयोग का ऐलान
6 hrs ago'हम सभी सत्ता परिवर्तन चाहते हैं', विरोध प्रदर्शन को लेकर बोले प्रशांत भूषण
7 hrs agoHC से दीपके को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर के तिरंगा मार्च पर नहीं लगेगी रोक
8 hrs agoट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
9 hrs agoअमेरिका के हिंदू मंदिर पर हमले से भड़का MEA, भारतीयों की सुरक्षा की मांग
9 hrs ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
10 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
10 hrs agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines