Shatruraj Hotel Fire Video: कोलकाता के मेचुआपट्टी इलाके के श्रतुराज होटल में मंगलवार की रात को आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही देर में 14 लोगों की मौत हो गई और कई लोग लोग घायल हो गए हैं। अभी तक मरने वालों की संख्या 14 बताई गई है और घायल हुए लोगों की संख्या सामने नहीं आई है। आग की सूचना दमकल विभाग को मिली तो वो तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। होटल से आग की लपटों के डराने वाले वीडियो और फोटो सामने आए हैं। कैसे लोग अपनी जान बचाने की जद्दोजहद करते नजर आ रहे हैं और खिड़कियों-दीवारों से कूद रहे हैं।
आग की लपटों से घिरा होटल
पश्चिम बंगाल कोलकाता के श्रतुराज होटल में मंगलवार की रात को आग लग गई। इस आग में कई जानें चली गई हैं। आग की भयानक वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसे देख आप आग के मंजर का अंदाजा लगा सकते हैं। लोग खिड़की से कूदते नजर आ रहे हैं, तो कोई होटल की छत से कूदता नजर आ रहा है। लोग अपनी जान बचाने के लिए जद्दोजहद करते नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान PM किस बीमारी के चलते अस्पताल में दाखिल, हॉस्पिटल के गुप्त दस्तावेज से रिवील
होटल के अंदर फंसे हैं लोग
आग लगने के बाद होटल में अफरा-तफरी मच गई। ऐसे में 14 लोगों के मरने की खबर सामने आई है। वहीं ये भी बताया जा रहा है कि बहुत से लोग होटल के अंदर फंसे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
आग लगने के क्या थे कारण
इस घटना ने लोगों के दिल को दहला दिया है। आग की चपेट में आने से 14 लोगों की जान चली गई है। आग पर काबू पाने के लिए 10 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची।
अभी तक ये साफ तौर पर पता नहीं चला है कि आग लगी कैसे। वहीं सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि शायद आग का कारण शॉर्ट सर्किट है।
यह भी पढ़ें: West Bengal: श्रतुराज होटल में लगी भीषण आग, 14 लोगों की गई जान
संबंधित खबरें
'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
1 hr agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
1 hr agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
2 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
2 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
2 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
3 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
4 hrs agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
4 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
5 hrs ago'हमेशा के लिए कब्जा नहीं...', रामलीला मैदान में धरने पर SC की टिप्पणी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines