अमर देव पासवान, कोलकाता: पश्चिम बंगाल में दुर्गोत्सव का आगाज हो चुका है, पूजा पंडाल भी मां दुर्गा के स्वागत के लिए सज-धज के पूरी तरह तैयार हो चुका है। राज्य के कोने-कोने में पूजा पंडालों का उद्घाटन कार्यक्रम चल रहा है। इसी बीच कोलकाता के न्यू टाउन में स्थित मां दुर्गा का पंडाल हिंदू-मुस्लिम भाईचारे का संदेश देने के लिए पूरी तैयारी कर चुका है। यह वह संदेश होगा, जो आज तक न तो किसी ने देखा होगा और न ही किसी ने सुना होगा।
क्लब के सदस्य रामकृष्ण और बेलूर मठ से हैं संबंधित
सदियों पहले स्वामी विवेकानंद ने अपनी यात्रा के दौरान एक मुस्लिम नाविक से निवेदन किया था कि वह श्रीनगर के खीर भवानी मंदिर में पूजा के लिए अपनी बेटी को भेज दें। इसके बाद उस मुस्लिम लड़की की मंदिर में पूजा की गई थी। स्वामी विवेकानंद के उसी संदेश को कोलकाता के न्यू टाउन मे स्थित मृतिका क्लब दोहराने का प्रयास कर रही है, जिस प्रयास की प्रतिक्रिया भी उनको पूरे देश से मिल रही है। मृतिका क्लब के तमाम सदस्य रामकृष्ण मठ और बेलूर मठ से संबंध रखते हैं। इनकी स्थापना स्वामी विवेकानंद ने की थी। क्लब की सेक्रेटरी प्रथमा मुखर्जी ने कहा, अगर स्वामी जी एक मुस्लिम लड़की की पूजा एक सदी पहले कर सकते हैं, तो हम आज क्यों नहीं कर सकते।
यह भी पढ़ें- भाजपा को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मणि शंकर अय्यर का बड़ा बयान, कहा – लोग BJP को नहीं, मोदी को वोट दे रहे हैं
मुस्लिम लड़की की होगी पूजा
इसी साल उत्तरी कोलकाता में बकरीद के साथ पड़ने वाली खुटी पूजा के दौरान भी एक मुस्लिम लड़की की कुमारी पूजा की गई थी। यही कारण है कि क्लब ने इस वर्ष महाअष्ट्मी के दिन होने वाली कुमारी पूजा के लिए कोई ब्राह्मण लड़की नहीं, बल्कि कोलकाता पाथुरियाघाटा इलाके की रहने वाली 8 वर्ष की एक काफी गरीब परिवार से आने वाली मुस्लिम लड़की नफीसा को चुना है, जिसकी मां लोगों के घरों मे खाना बनाने व झाडू-बर्तन धोने का काम करती है।
मां को नहीं हो रहा यकीन
नफीसा की मां क्लब द्वारा अपनी मासूम बेटी को मां दुर्गा के रूप मे पूजे जाने को लेकर काफी खुश हैं और साथ में काफी उत्साहित भी। उनका कहना है कि उनको यह विश्वास नहीं हो रहा है कि ऐसा कुछ होने वाला है, सब कुछ सपनों की तरह लग रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने इलाके में होने वाली दुर्गापूजा पंडाल में हर वर्ष शामिल होती हैं और इलाके के अन्य मुस्लिम परिवार भी शामिल होते हैं। लेकिन उन्होंने अपने जीवन में यह कभी भी नही सोंचा था कि कभी ऐसा भी होगा की महाअष्ट्मी के दिन अन्य ब्राह्मण लड़कियों की तरह उनकी बेटी भी मां दुर्गा के रूप मे पूजी जाएगी।
संबंधित खबरें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
15 mins agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
3 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
3 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
6 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
8 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
8 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
9 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
11 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
11 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines