हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस: CBI के 16 अधिकारी इन पहलुओं पर करेंगे जांच, अस्पताल पहुंची एजेंसी की 3 टीमें

कोलकाता पुलिस ने मामले में गिरफ्तार संजय रॉय को सीबीआई को सौंप दिया है। सीबीआई टीम में डॉक्टर, फोरेंसिक एक्सपर्ट, फोटाग्राफर और अन्य एक्सपर्ट शामिल हैं।

विज्ञापन
Kolkata Doctor Rape-Murder Case

Kolkata Doctor Rape Murder Case live: कोलकाता डॉक्टर से रेप और मर्डर केस में बुधवार को सीबीआई की टीम आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल पहुंच गई है। टीम में कुल करीब 16 सदस्य शामिल हैं, जिसमें डॉक्टर, फोरेंसिक एक्सपर्ट, फोटाग्राफर और अन्य लोग शामिल थे। जांच टीम अस्पताल पहुंची तो वहां पहले से बड़ी संख्या में मेडिकल छात्र और मीडिया के लोग एकत्रित थे।

नर्सिंग स्टाफ से पूछताछ 

जानकारी के अनुसार जांच टीम सीधी सेमिनार हॉल पहुंची और वहां से साक्ष्य एकत्रित किए। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने घटनास्थल से सुबूत लिए। सीबीआई सूत्रों के अनुसार जांच एजेंसी ने मामले की जांच के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है, ये टीमें अलग-अलग जांच करेंगी। बताया जा रहा है कि एक टीम आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का दौरा करेगी और यहां नर्सिंग स्टाफ, डॉक्टर और मामले से जुड़े गवाहों का बयान लेंगे।

यह भी पढ़ें:प्राइवेट पार्ट में जख्म, दांतों से काटने के निशान…कोलकाता रेप-मर्डर केस पीड़िता की पोस्टमार्टम-अटॉप्सी रिपोर्ट डराने वाली

कलकत्ता हाई कोर्ट ने दिया था ये आदेश 

एक अन्य टीम गवाहों के मेडिकल, हिरासत और उन्हें अदालत तक ले जाने का काम करेगी। इसके अलावा तीसरी टीम मामले में कोलकाता पुलिस के अधिकारियों के साथ समन्वय कर जांच को गति देगी। बता दें कलकत्ता हाई कोर्ट ने बीते मंगलवार को जांच को मामले की जांच कोलकाता पुलिस से सीबीआई के पास ट्रांसफर कर दी थी। जिसके बाद जांच एजेंसी ने इस मामले में नई दिल्ली में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की है।

सीबीआई इस एंगल से कर रही जांच

कोलकाता पुलिस ने मामले के सिलसिले में गिरफ्तार संजय रॉय को सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराने के बाद यहां सीजीओ कॉम्प्लेक्स में सीबीआई को सौंप दिया। सूत्रों के अनुसार सीबीआई इस बात की जांच कर रही है कि क्या पीड़िता को बेहोश किया गया था? क्या उसका मुंह बंद किया गया था? इसके अलावा जांच एजेंसी मामले में गिरफ्तार संजय रॉय की कस्टडी मिलने के बाद उससे ये पता लगा रही है कि क्या वारदात के दौरान वह अकेला था या उसके साथ कोई और भी शामिल है। बताया जा रहा है कि सीबीआई को कुछ साक्ष्य मिलें हैं जो आरोपी के खिलाफ कोर्ट में सुबूत बनेंगे।

यह भी पढ़ें: कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस में 7 अनसुलझे सवाल, कौन देगा जवाब?

इनपुट-मनोज पांडे

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें