हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kolkata Crime News: कोलकाता में अपहरण के बाद नाबालिग की हत्या, सूटकेस से पुलिस ने बरामद किया शव

विज्ञापन

Kolkata Crime News: कोलकाता में रविवार को 7 साल की बच्ची के अपहरण के बाद उसकी हत्या कर दी गई। आरोप नाबालिग के पड़ोसी पर लगा है। नाबालिग का शव पुलिस ने पड़ोसी के फ्लैट के अंदर सूटकेस से बरामद किया है। पुलिस ने 32 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

कोलकाता के श्रीधर रॉय रोड की रहने वाली नाबालिग लड़की रविवार तड़के से लापता हो गई थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, नाबालिग के परिवार ने रविवार दोपहर करीब 12 बजे तिलजला थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की।

और पढ़िए – Rajkot News: राजकोट में डीजीएफटी के अधिकारी ने CBI कस्टडी में किया सुसाइड, परिजनों ने लगाया ये आरोप

जानकारी के मुताबिक, पुलिस नाबालिग के घर पहुंची। नाबालिग का परिवार जिस अपार्टमेंट में रहता है, पुलिस ने उस अपार्टमेंट के सभी 32 फ्लैट्स की अच्छे से जांच पड़ताल की, लेकिन पुलिस को कई सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन

सीसीटीवी में दिखी थी नाबालिग

स्थानीय निवासियों के अनुसार, सीसीटीवी में नाबालिग लड़की को बगल की एक इमारत में प्रवेश करते हुए देखा गया था। इसके बाद पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई, लेकिन पुलिस नाबालिग को ढूंढने में नाकाम रही, हालांकि पुलिस लगातार जांच में जुटी रही।

पड़ोसियों को शाम के समय बगल में एक बंद मकान दिखा तो उन्हें शक हुआ। उन्होंने ताला तोड़ा तो सूटकेस के अंदर लापता लड़की का शव मिला। कोलकाता पुलिस ने पुष्टि की है कि शव आलोक कुमार के फ्लैट की दूसरी मंजिल पर पाया गया। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले आलोक कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसने हत्या करना कबूल कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़िए – कांग्रेस के सत्याग्रह पर भाजपा का पलटवार, सुधांशु त्रिवेदी बोले- ‘कांग्रेस खुद को अदालत से ऊपर मानती है’

अपहरण और हत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

7 साल की बच्ची की हत्या के पीछे के मकसद की अभी जांच चल रही है और गिरफ्तार आरोपी से फिलहाल पूछताछ की जा रही है। पुलिस को बच्ची के सिर और कान पर चोट के निशान मिले हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के बारे में भी जानकारी मिल पाएगी।

इस घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया और पड़ोसियों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तिलजला थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस को स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा और भीड़ के उग्र होने पर थाने का गेट भी बंद कर दिया।

विज्ञापन
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola