Uttar Pradesh Keshav Prasad Maurya News: उत्तर प्रदेश का सियासी मैदान काफी चर्चा में है। बीजेपी में बिखराव की खबरें सामने आ रही हैं। खबरों की मानें तो डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के तेवर दिन ब दिन बदलते जा रहे हैं। सीएम योगी की बैठकों को नजरअंदाज करके केशव प्रसाद मौर्य अन्य पार्टियों के नेताओं से मिल रहे हैं। यूपी बीजेपी में मची हलचल का असर दिल्ली में भी देखने को मिल रहा है। समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव भी मौके का पूरा फायदा उठाते हुए बीजेपी पर तंज कसने का कोई अवसर नहीं छोड़ते हैं। इसी बीच खबरें सामने आ रही हैं कि केशव प्रसाद मौर्य को सपा में आने का ऑफर मिल रहा है। सपा के प्रवक्ता दीपक रंजन ने इस पर बयान दिया है।
PDA को मजबूत करेगी सपा
दरअसल केशव प्रसाद मौर्य पिछड़ा समुदाय से आते हैं। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव भी पीडीए फॉर्मूला साधने में लगे हैं। ऐसे में क्या केशव प्रसाद मौर्य के लिए सपा ने अपने दरवाजे खोल दिए हैं? इसका जवाब देते हुए दीपक रंजन कहते हैं कि बीजेपी के संगठन में क्या चल रहा है ये समझ से परे है। हालांकि इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि बीजेपी में कोल्ड वॉर चल रही है। इनकी आपसी लड़ाई में उत्तर प्रदेश की जनता सफर कर रही है। केशव प्रसाद मौर्य कहते हैं कि सरकार से बड़ा संगठन है। तो वो डिप्टी सीएम के पद से इस्तीफा क्यों नहीं देते हैं?
मानसून और विंटर ऑफर
दीपक रंजन का कहना है कि डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से पटरी से उतर चुकी है। इसमें एक और इंजन फिट हो गया है। कभी उसे यूपी से दिल्ली ढकेल दिया है तो कभी उसे दिल्ली से यूपी ढकेला जाता है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बिल्कुल सही मानसून ऑफर दिया। वो दिल्ली से यूपी के चक्कर लगा रहे हैं। अगर आपके पास संख्या बल है तो हमसे बताएं। जिसके लिए ये ऑफर है हो सकता है वो मानसून में तैयारी ना कर पाए। ये ऑफर विंटर में भी जारी रहेगा।
अखिलेश ने किया था ट्वीट
बता दें कि बीजेपी में मची बगावत का विपक्ष भरपूर फायदा उठाने की कोशिश कर रहा है। बीते दिन अखिलेश यादव अक्सर इस पर तंज कसते दिखाई देते हैं। सपा सुप्रीमो ने हाल ही में ट्वीट करते हुए लिखा था कि डबल इंजन के बीच एक और इंजन आ गया है, जो दिल्ली-लखनऊ के बीच शंटिंग करता है। ऐसा लग रहा है कि दो राजधानियों के बीच कोई इंटर-सिटी आवागमन सेवा चल रही है।
यह भी पढ़ें- Nitish Kumar के विरोध के बाद भी एक विधायक की कैसे बची कुर्सी? दो को किया था बर्खास्त
संबंधित खबरें
महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण पर पीएम मोदी का जोर
2 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
3 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
4 hrs ago'अपने राज्य में न दें प्रदर्शन की अनुमति', गृह मंत्रालय का निर्देश
4 hrs ago'राष्ट्रपति ने हमारी बात मानी, अब जाएंगे SC', राहुल गांधी का बड़ा बयान
4 hrs agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
4 hrs ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
6 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
6 hrs agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
8 hrs agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines