Kerala Boat Accident: केरल के मलप्पुरम ज़िले के तनूर के पास रविवार देर रात नदी में एक टूरिस्ट बोट पलट गई। हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोगों के लापता होने की खबर है। फिलहाल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। नदी में लापता लोगों की तलाश जारी है। घटना रविवार शाम करीब 7 बजे की है।
केरल के राजस्व मंत्री के राजन ने सोमवार को बताया कि मलप्पुरम नौका दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। नाव पर यात्रा कर रहे लोगों की सही संख्या की पुष्टि नहीं हो सकी है। सीएम यहां पहुंचेंगे। सर्च ऑपरेशन जारी है। एनडीआरएफ, फायर और स्कूबा डाइविंग टीमें सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। नेवी की टीम भी आगे आई है। कोस्ट गार्ड कल पहुंचे थे। एनडीआरएफ की दूसरी टीम भी यहां पहुंचेगी।
मलप्पुरम के डीसी वीआर प्रेमकुमार ने बताया कि नौसेना के जवान भी मौके पर पहुंच गए हैं। हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई है और 5 लोग तैरकर किनारे पहुंचे। 10 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सर्च ऑपरेशन जारी है।
राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और पीएम ने जताया दुख
हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि केरल के मलप्पुरम में नाव पलटने की दुर्घटना में लोगों की मृत्यु से आहत हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। PMNRF से 2 लाख रुपए प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रदान किए जाएंगे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को केरल के मलप्पुरम में नाव पलटने की घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट किया, “केरल के मलप्पुरम में नाव दुर्घटना में लोगों की मौत बेहद चौंकाने वाली और दुखद है। अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है। मैं जीवित बचे लोगों की सलामती के लिए प्रार्थना करती हूं।”
उपाध्यक्ष जगदीप धनखड़ ने भी घटना में लोगों की मौत पर दुख जताया। उपराष्ट्रपति धनखड़ ने ट्वीट किया, “केरल के मलप्पुरम में नाव पलटने की घटना में लोगों की मौत से गहरा दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ है। मैं सभी के सुरक्षित बचाव और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”
NDRF की टीम घटनास्थल पर मौजूद
मलप्पुरम के क्षेत्रीय फायर रेंज अधिकारी शिजू केके ने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है। नाव में सवार कुल लोगों की सटीक संख्या की जानकारी नहीं मिली है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि नाव पर कितने लोग सवार थे। अब तक 21 शव बरामद किए गए हैं।
वहीं, घटनास्थल पर मौजूद NDRF इंस्पेक्टर अर्जुन पाल ने बताया कि हमें नाव पलटने की ख़बर मिली थी, रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। पानी में लोगों की तलाश की जा रही है। हमारी 21 लोगों की टीम यहां पहुंची है।
टूरिस्ट बोट पर 40 यात्रियों के सवार होने का दावा
घटना रविवार शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टूरिस्ट बोट पर 40 यात्री सवार थे। कहा जा रहा है कि बोट पर सवार ज्यादातर लोगों में बच्चे शामिल थे। मंत्री वी अब्दुर्रहीमन के मुताबिक, मरने वालों की संख्या अब 21 हो गई है और 7 लोगों की हालत गंभीर है।
जानकारी के मुताबिक, नाव के नीचे और लोगों के फंसे होने की आशंका है। डूबी नाव को किनारे पर लाने की कोशिश की जा रही है। अग्निशमन कर्मियों और स्वैच्छिक कार्यकर्ताओं की मदद से बचाव अभियान जारी है। पुलिस के मुताबिक, हादसे की सही वजह का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
मुख्यमंत्री ने शोक जताते हुए जारी किया बयान
मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी मौतों पर शोक व्यक्त करते हुए एक बयान जारी किया है और मलप्पुरम जिला कलेक्टर को समन्वित आपातकालीन बचाव अभियान चलाने का निर्देश दिया है। सीएम ने सभी आधिकारिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और आज तनूर जाएंगे।
पर्यटन मंत्री पीए मोहम्मद रियास के साथ बचाव अभियान का समन्वय कर रहे केरल के खेल मंत्री वी अब्दुर्रहीमन ने बताया कि मरने वालों में अधिकतर बच्चे हैं जो स्कूल की छुट्टियों के दौरान घूमने के लिए आए थे।
संबंधित खबरें
'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
22 mins agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
51 mins agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
5 hrs agoLIVE: थोड़ी देर में शुरू होगी रैली, रामलीला मैदान पहुंचे विपक्ष के नेता
7 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
7 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
15 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
15 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
16 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
16 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines