केरल के 1,157 स्कूल अनफिट पाए गए हैं. इसका खुलासा केरल विधानसभा सत्र में पेश हुए एक रिपोर्ट से हुआ है. पूरे केरल में 1,157 स्कूलों में 857 सरकारी स्कूल भी शामिल हैं जिनका रखरखाव कथित तौर पर बिल्कुल भी ठीक नहीं है. इसके अलावा 262 सहायता प्राप्त संस्थान हैं, और 20 गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों की इमारतें बच्चों के लिए असुरक्षित पाई गई हैं.
केरल विधानसभा में उठा मुद्दा
वहीं, केरल विधानसभा में करुणागपल्ली विधायक सी. आर. महेश के प्रश्न के लिखित उत्तर में, सामान्य शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने भी जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से ले रही है.
उन्होंने कहा, ‘नए स्कूल भवनों का निर्माण योजना निधि और KIIFB (केरल इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट फंड बोर्ड) परियोजनाओं के माध्यम से किया जा रहा है, साथ ही रखरखाव के लिए अलग से आवंटन का भी उपयोग किया जा रहा है’.
जिलावार आंकड़ों की बात करें तो कोल्लम में 143 स्कूल अनफिट कैटेगरी में सबसे ऊपर है. इसके बाद अलप्पुझा में 134 और तिरुवनंतपुरम में 120 स्कूल अनफिट पाए गए हैं.
यह भी पढ़ें- 12वीं के बाद मिलेगी रेलवे में नौकरी, लाखों की सैलरी के साथ सुविधाएं भी, ऐसे करें अप्लाई
क्या कहता है नियम?
मौजूदा नियमों के अनुसार, सभी स्कूलों को हर साल नया सेशन शुरू करने से पहले संबंधित स्थानीय अधिकारियों से फिटनेस प्रमाणपत्र प्राप्त करना अनिवार्य है.
केरल से सामने आए ये आंकड़े मौजूदा सरकार पर भी सवाल उठा रहे हैं. अनफिट स्कूल हजारों छात्रों की सुरक्षा को भी उजागर कर रहे हैं.
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
4 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
4 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
5 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
5 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
6 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
8 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
9 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
9 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
10 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines