Kerala Republic Day Reception Controversy: केरल के राज्यपाल और SFI कार्यकर्ता फिर आमने-सामने हैं। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने काले झंडे दिखाए जाने से भड़क गए और कोल्लम में बीच सड़क कुर्सी लगाकर बैठ गए। वे SFI कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मैं यहां से नहीं जाऊंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन मिलाओ। गृह मंत्री अमित शाह से बात कराओ। उनके बात होने के बाद ही वे हटेंगे। जैसे-तैसे उन्हें समझा बुझाकर सड़क किनारे बैठाकर ट्रैफिक बहाल कराया, लेकिन वे अपनी बात पर अड़े हैं। पुलिस-अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
क्या है मामला?
गवर्नर के विरोध प्रदर्शन का वीडियो सामने आया है, जिसमें वे गुस्सा करते नजर आ रहे हैं। दरअसल, सत्तारूढ़ CPI (M) की स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन SFI (स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया) के कार्यकर्ताओं ने केरल के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान केरल को शनिवार सुबह काले झंडे दिखाए।
इससे वे नाराज हो गए और MC रोड पर उन्होंने अपना काफिला रुकवा दिया। वे पहले बीच सड़क बैठ गए। पुलिस अधिकारियों ने समझाया तो वे चाय की दुकान के बाहर कुर्सी लगाकर बैठ गए और कहा कि मैं यहां से नहीं हटूंगा। पुलिस SFI का साथ दे रही है। कानून तोड़ रही है। SFI के वर्कर्स अपराधी हैं।
SFI नेताओं के खिलाफ FIR हुई तो वर्कर्स भड़के
गवर्नर खान के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 13 SFI कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इससे छात्र नेता भड़क गए और उन्होंने कहा कि अभी तो हम धरना नारेबाजी कर रहे थे। अब सरकार को दिखाएंगे कि विरोध की ताकत क्या होती है? अब SFI कतई समझौता करने के मूड में नहीं।
क्या है विवाद की असली जड़?
दरअसल, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने केरल विश्वविद्यालय सीनेट के लिए 4 स्टूडेंट्स को अपॉइंट किया, लेकिन केरल सरकार ने आरोप लगाया कि नियुक्त किए गए छात्र RSS से जुड़े हैं। उनकी विधारधारा RSS वाली है। इसका विरोध जताते हुए सत्तारुढ़ CPI (M) की स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन SFI ने दिसंबर 2023 से विरोध प्रदर्शन कर रहा है।
इस बीच 12 दिसंबर 2023 को गवर्नर आरिफ SFI पर उन पर हमला करने का आरोप लगाया और दावा किया कि प्रदेश के CM पिनराई विजयन ने उन पर हमला कराया है। CM काफी बेशर्म हैं। इसके बाद विवाद गहरा गया।
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
4 hrs agoLIVE: 'शॉपिंग के लिए कहा, बंद करा दी दुकानें', राहुल गांधी का BJP पर आरोप
6 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
7 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
14 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
14 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
15 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
15 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
16 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
17 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines