Kerala: केरल में एक टीवी पत्रकार की हाथी ने हमला कर जान ले ली। केरल के पलक्कड़ जिले में टीवी जर्नलिस्ट शूटिंग के लिए गए थे। उन्होंने देखा कि हाथियों का एक झुंड नदी को पार कर रहा है। जैसे ही उन्होंने वीडियो बनाना शुरू किया, अचानक एक हाथी ने हमला कर दिया। जिसके बाद 34 साल के पत्रकार एवी मुकेश को इलाज के लिए पलक्कड़ जिले के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। यहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
एवी मुकेश एक मलयालम टेलीविजन समाचार चैनल के साथ काम कर रहे थे। बताया गया है कि उनके ऊपर कोट्टेक्कड़ इलाके में हाथी ने हमला किया। मातृभूमि समाचार के पलक्कड़ ब्यूरो के कैमरामैन की मौत के बाद लोगों ने आरोप लगाए हैं कि लगातार हाथी उत्पात मचा रहे हैं। वे कई बार हाथियों को नियंत्रित करने की मांग कर चुके हैं। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही।
मुकेश को जब अस्पताल लाया गया था, तो उनकी पत्नी तिशा भी उनके साथ थीं। लेकिन मुकेश को बचाया नहीं जा सका। मुकेश मूल रूप से मलप्पुरम जिले के परप्पनंगडी के रहने वाले थे। इससे पहले मुकेश इसी चैनल में दिल्ली ब्यूरो के तौर पर भी काम कर चुके थे।
वन मंत्री और सीएम ने दुख जाहिर किया
केरल के वन मंत्री एके ससींद्रन ने उनकी मौत पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि मुकेश के परिवार के साथ हैं, उनकी दुख की घड़ी में हरसंभव मदद की जाएगी। घटना के बाद केरल के सीएम पिनाराई विजयन और विपक्ष के नेता वीडी सतीसन ने भी दुख जाहिर किया है। इसके अलावा मंत्री एमबी राजेश और साजी चेरियन के अलावा कई लोगों ने शोकग्रस्त परिवार की मदद का ऐलान किया है।
संबंधित खबरें
'तिरंगा मार्च में शामिल न हों', दिल्ली पुलिस ने सिर्फ 11 लोगों को दी इजाजत
6 hrs agoइंटरनेट बंद पर गृह मंत्रालय ने SC को दिया जवाब, सचिव ने मांगी माफी?
6 hrs agoSIR विवाद के बीच 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का होगा SSR, चुनाव आयोग का ऐलान
8 hrs ago'हम सभी सत्ता परिवर्तन चाहते हैं', विरोध प्रदर्शन को लेकर बोले प्रशांत भूषण
9 hrs agoHC से दीपके को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर के तिरंगा मार्च पर नहीं लगेगी रोक
10 hrs agoट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
11 hrs agoअमेरिका के हिंदू मंदिर पर हमले से भड़का MEA, भारतीयों की सुरक्षा की मांग
11 hrs ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
12 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
12 hrs agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines