Kerala Boat Tragedy: केरल सरकार ने बोट हादसे की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने पीड़ितों के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की और कहा कि सरकार घायलों के इलाज का खर्च वहन करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने आज मलप्पुरम जिले के तिरुरंगडी तालुक अस्पताल का दौरा किया। यहां हादसे में रेस्क्यू किए गए लोगों का इलाज चल रहा है। बता दें कि रविवार (7 मई) को परप्पनंगडी में एक ओवरलोडेड डबल डेकर पर्यटक नाव के पलट जाने से एक पुलिस अधिकारी समेत 22 लोगों की मौत हो गई थी। केरल के राजस्व मंत्री के राजन ने आज कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और बचाव दलों द्वारा तलाशी अभियान जारी है।
22 लोगों की मौत, 10 अस्पताल में भर्ती, 5 तैरकर निकले
राज्य के मंत्री ने कहा कि हादसे के शिकार 37 लोगों की पहचान की गई है। इनमें 22 लोगों की मौत हो गई। विभिन्न अस्पतालों में 10 लोगों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद पांच लोग तैरकर बाहर आ गए थे। मंत्री ने कहा कि नाव में सवार लोगों के सही आंकड़े अभी तक सामने नहीं आए हैं। जांच पड़ताल की जा रही है।
उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ, राहत और बचाव दल के साथ-साथ स्कूबा टीम रेस्क्यू में जुटी है। नौसेना की टीम भी आगे आई है। तटरक्षक बल कल पहुंचे थे। उनसे केवल अन्य सहायता प्राप्त की जाएगी। एनडीआरएफ की एक दूसरी टीम भी यहां जल्द पहुंचेगी।
जिला कलेक्टर बोले- बचाव अभियान लगातार जारी है
मलप्पुरम जिला कलेक्टर वीआर प्रेम कुमार ने एएनआई को बताया कि बचाव अभियान पूरे जोरों पर है। हम अस्पताल के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। घटना के बाद से जिला प्रशासन ने सभी विभागों को सतर्क कर दिया है। हम स्थानीय मछुआरों के आभारी हैं, जिन्होंने इस तलाशी अभियान में स्वेच्छा से भाग लिया। उन्होंने कहा कि बचाव कार्यों में सहायता के लिए नौसेना के कर्मी भी मौके पर पहुंच गए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि 21 सदस्यीय राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया राहत (एनडीआरएफ) टीम और अग्निशमन दल ने सोमवार तड़के बचाव अभियान शुरू किया। जानकारी के मुताबिक, मरने वालों का पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पोस्टमार्टम थिरुरंगडी, पेरुंथलमन्ना अस्पताल और मनचेरी मेडिकल कॉलेज में किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि निजी अस्पतालों में भी पोस्टमॉर्टम किए गए हैं।
मुख्यमंत्री विजयन ने नाव पलटने की घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया था और बचाव कार्यों के प्रभावी समन्वय का आदेश दिया था। विजयन ने एक ट्वीट में कहा, “मलप्पुरम में तानूर नाव दुर्घटना में लोगों की दुखद मौत से गहरा दुख हुआ है। जिला प्रशासन को बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से समन्वयित करने का निर्देश दिया है, जिसकी निगरानी कैबिनेट मंत्रियों द्वारा की जा रही है। शोक संतप्त परिवारों और दोस्तों के प्रति हार्दिक संवेदना।”
संबंधित खबरें
'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
1 hr agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
2 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
6 hrs agoLIVE: सरकार ने EC में अपना चेला बैठा रखा है, उन्हें भगाकर रहेंगे- खरगे
8 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
9 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
16 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
16 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
17 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
17 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines