Kaushalendra kumar JDU MP Statement on Ayodhya Ram Mandir: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे। इसके लिए जोर-शोर से तैयारियां चल रही है कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी मेहमानों को निमंत्रण पत्र दिए जा रहे हैं। संघ और उससे जुड़े अनुषंगिक संगठन के लाखों कार्यकर्ता घर-घर जाकर अक्षत पहुंचाने का काम कर रहे हैं। इस बीच जेडीयू कोटे से सांसद कौशलेंद्र कुमार ने राम मंदिर को लेकर दिए जा रहे आमंत्रण पत्र को लेकर विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने यह बयान नालंदा के एक कार्यक्रम में दिया।
यह भी पढ़ेंः भारत जोड़ो से कितनी बदली राहुल गांधी की छवि? कांग्रेस के लिए ‘संजीवनी’ बनेगी भारत न्याय यात्रा!
कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जब वे मीडिया के सवालों से रूबरू हो रहे थे इस दौरान उनसे पूछा गया कि क्या आपको भी राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने का आमंत्रण पत्र मिला है। इस पर वे भड़क गए। उन्होंने कहा कि किसी के बेटे की शादी है क्या जो किसी को न्यौता भेजा जा रहा है। किसी के पिताजी का श्राद्ध है क्या? वो बेवकूफ आदमी है। अयोध्या सबकी है लेकिन कोई उस कब्जा कर ले ऐसा नहीं होने देंगे।
पुजारी सत्येंद्र दास ने साधा निशाना
उनके इस बयान पर राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि मूर्ख हमेशा एक जैसा ही बोलता है। भगवान राम पर केंद्रित भव्य निर्माणों के लिए निमंत्रण देते हैं। हम छोटे से छोटे आयोजन के लिए भी निमंत्रण देते हैं। इस तरह के शब्दों का प्रयोग अज्ञानी मूर्ख लोग ही करते हैं।
यह भी पढ़ेंः मारो-मारो कहकर ED टीम पर टूट पड़ी भीड़, हमलावर कहीं घुसपैठिये तो नहीं!
अयोध्या पर सबका अधिकार
सांसद ने कहा कि निमंत्रण देने वाला व्यक्ति मूर्ख है। अयोध्या पर सबका अधिकार है। किसी का भी नियंत्रण नहीं हो सकता। नवविवाहित जोड़े भगवान राम का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए लगातार अयोध्या आ रहे हैं। 2024 में माता सीता को गाली देने वालों का कुछ भी हासिल नहीं होने वाला है। वहीं कौशलेंद्र नीतीश कुमार का इंडिया गठबंधन का संयोजक बनाए जाने के सवाल पर कहा कि नीतीश कुमार बेदाग हैं। उनको संयोजक बनाया जाना चाहिए।
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
7 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
7 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
8 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
8 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
8 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
9 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
11 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
11 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
12 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines