हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

कश्मीर टाइगर्स कौन? जिसने डोडा में आतंकी हमले की ली जिम्मेदारी? पुलिस कर्मी और 4 जवान हुए शहीद

Doda Terrorist Encounter Kashmir Tigers: जम्मू कश्मीर के डोडा में आतंकी हमले की जिम्मेदारी कश्मीर टाइगर्स आतंकी संगठन ने ली है। यह आतंकी संगठन जैश का शैडो ग्रुप है और धारा 370 हटने के बाद ही अस्तित्व में आया था।

विज्ञापन

Kashmir Tigers Terrorist Organization: जम्मू कश्मीर के डोडा में आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के 4 जवान बलिदान हुए हैं। जम्मू पुलिस का एक पुलिस कर्मी भी मारा गया है। आतंकियों ने सर्च ऑपरेशन चला रहे सुरक्षा बलों पर घात लगाकर हमला किया। इस दौरान हुए ग्रेनेड अटैक और गोलीबारी में जवान घायल हुए, जिन्हें आर्मी हॉस्पिटल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

इस आंतकी हमले की जिम्मेदारी कश्मीर टाइगर्स आतंकी संगठन ने ली है, जिसके आतंकी डोडा शहर से 30 किलोमीटर दूर गांव कोटी में छिपे हुए हैं। सुरक्षा बलों को गांव कोटी के शिया धार चौंढ़ माता इलाके में आतंकियों के छिपने का इनपुट मिला था, जिस पर एक्शन लेने के बाद सुरक्षा बल के जवान आतंकियों को तलाश रहे थे कि उन पर फायरिंग हो गई। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने हमले की जानकारी ली है।

 

कौन हैं कश्मीर टाइगर्स?

कश्मीर टाइगर्स हाल ही में बना आतंकी संगठन है। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद यह आतंकी संगठन बना। इसके अलावा 3 और आतंकी संगठन TRF, PAFF, लश्कर-ए- मुस्तफा (LEM) बने। इस आतंकी संगठन को जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी रहे मुफ्ती अल्ताफ उर्फ अबू जार ने बनाया है, जो जम्मू कश्मीर के अनंतनाग शहर में एक्टिव रहा है और वहीं इसे अपने इस आतंकी संगठन को ऑपरेट करता है।

विज्ञापन

इनसे पहले जम्मू कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मत, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल एक्टिव थे। अल बदर भी काफी सक्रिय है, लेकिन खास बात यह है कि इन आतंकी संगठनों को पाकिस्तान से आर्थिक मदद मिलती है। कश्मीर टाइगर्स आतंकी संगठन को जैश-ए-मोहम्मद का शैडो ग्रुप कहा जा सकता है। इस आतंकी संगठन ने सबसे पहले जून 2021 में दक्षिण कश्मीर में ग्रेनेड हमला कराने की जिम्मेदारी ली थी और भारतीय सेना को अपनी ताकत दिखाई दी।

कठुआ और रियासी में हुए हमले की जिम्मेदारी भी इसी आतंकी संगठन ने ली थी।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola