Karnataka: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कर्नाटक के बेलगावी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त जारी कर दी। पीएम ने होली पर्व से पहले 8 करोड़ किसानों 2000 रुपए ट्रांसफर कर दिए हैं। कुल 16,800 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। पिछले साल अक्टूबर में 12वीं किस्त जारी की गई थी।
ऐसे करें अपना खाता चेक
- पीएम किसान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट Pmkisan.gov.in पर क्लिक करें।
- होमपेज पर दाहिनी तरफ Farmers Corner पर जाएं।
- Farmers Corner पर Beneficiary List के Option पर क्लिक करें।
- यहां राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव की डिटेल भरनी होगी।
- फिर Get Report पर क्लिक करते ही लाभार्थियों की लिस्ट मिलेगी। इसमें अपना नाम चेक करें।
यहां कर सकते हैं शिकायत
हेल्पलाइन नंबर- 155261
हेल्पलाइन नंबर- 0120-6025109
टोल फ्री नंबर- 18001155266
ईमेल- pmkisan-ict@gov.in
https://twitter.com/AHindinews/status/1630165208600657920?s=20
बेलगावी में हो गया था 100 साल पहले स्टार्टअप
पीएम मोदी ने कहा कि आजकल हमारे देश में, कर्नाटक में स्टार्टअप्स की बहुत चर्चा होती है। मगर हम देखें तो बेलगावी में तो 100 साल पहले ही स्टार्टअप्स की शुरूआत हो गई थी और तभी से बेलगावी अनेक प्रकार की उद्योग के लिए इतना बड़ा बेस बन गया है।
एक लाख 25 हजार करोड़ हुआ कृषि बजट
पीएम ने कहा कि हमारे देश में दशकों तक छोटे किसानों को नजरअंदाज किया गया, अब यही छोटे किसान BJP सरकार की प्राथमिकता हैं। इन छोटे किसानों के खातों में अब तक 2.5 लाख करोड़ रुपया जमा किया जा चुका है। उन्होंने कहाक कि साल 2014 में भारत का कृषि का बजट 25 हजार करोड़ था। इस बार हमारा कृषि बजट 1 लाख 25 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा है।
किसानों को मिल रहा तकनीकी का फायदा
पीएम ने कहा कि हमने तकनीक पर बल दिया जिसका फायदा भी किसानों को मिल रहा है। आप कल्पना कर सकते हैं कि अगर जन-धन बैंक खाते ना होते, मोबाईल कनेक्शन ना बढ़ता, आधार ना होता तो क्या ये सब संभव हो पाता।
कर्नाटक में 2014 से पहले के 5 वर्षों में रेलवे का बजट कुल मिलाकर 4 हजार करोड़ रुपए था जबकि इस वर्ष कर्नाटक में रेलवे के लिए 7,500 करोड़ रुपए रखे गए हैं। इस समय कर्नाटक में रेलवे के 45 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है।
इतना बड़ा कार्यक्रम दुनिया के किसी देश में नहीं
कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी थे। उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि दुनिया का अभिनव कार्यक्रम है। इतनी बड़ी राशि लोगों के खाते में ट्रांसफर होना, दुनिया के किसी देश में नहीं होता है। प्रधानमंत्री ने अब तक 12 किस्तों में 11.5 करोड़ किसानों के खाते में पैसे भेजे हैं।
संबंधित खबरें
कौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
2 hrs ago'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
5 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
8 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केरलम सरकार के 20 साल पुराने केस में विजिलेंस जांच के आदेश, जानें क्या है मामला?
8 hrs agoभूकंप के झटकों से इंडोनेशिया में दहशत, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता, म्यांमार और भारत में भी महसूस हुआ कंपन
10 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली पुलिसकर्मी मुझे फुटबॉल की तरह उठाकर फेंक रहे हैं- सौरभ भारद्वाज
11 hrs agoबीजेपी के पूर्व केबिनेट मंत्री का सरकार पर हमला, बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल
18 hrs agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
19 hrs agoरूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, युद्ध रुकवाने के लिए मध्यस्थता का दिया ऑफर
20 hrs agoसंसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन; शशि थरूर फिर से बने विदेश मामलों के प्रमुख, चन्नी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines