Udupi College Case: उदुपी कॉलेज में कथित MMS कांड को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच घमासान जारी है। शुक्रवार को भाजपा नेत्री शकुंतला को बेंगलुरु में कर्नाटक पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शकुंतला पर आरोप है कि उन्होंने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ कथित अपमानजनक सोशल मीडिया पोस्ट की है।
दरअसल, एक कांग्रेस नेता ने ट्वीट कर लिखा कि भाजपा उदुपी मामले को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है। इस पोस्ट पर शकुंतला ने पलटवार करते हुए लिखा कि क्या यह सिद्धारमैया की बहू या उनकी पत्नी के साथ हुआ होता तो भी भी ऐसा कहेंगे?
मुख्यमंत्री के खिलाफ कथित अपमानजनक पोस्ट ट्विटर और फेसबुक पर साझा किए गए थे। इसके बाद बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में शकुंतला के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई और पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी छात्राओं को किया गया सस्पेंड
कर्नाटक के उदुपी में एक कॉलेज में तीन छात्राओं पर महिला शौचालय में चोरी-छिपे वीडियो रिकॉर्ड करने का आरोप लगाया गया है।
यह घटना पिछले हफ्ते तब सामने आई, जब एक छात्रा ने शौचालय में एक मोबाइल फोन देखा और इसे कॉलेज प्रशासन को बताया। हालांकि डिवाइस की जांच में कोई आपत्तिजनक सामग्री सामने नहीं आई और छात्रा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने से इनकार कर दिया।
हालांकि, कॉलेज प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दी और रविवार को तीनों को निलंबित कर दिया।
भाजपा कर रही राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
भाजपा राज्य सरकार की कथित निष्क्रियता के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है और दावा कर रही है कि वह मामले को हल्के में ले रही है और उस पर लीपापोती का आरोप लगा रही है। हालाँकि, कर्नाटक के गृह मंत्री डॉ जी परमेश्वर ने इसे एक छोटी घटना बताया। उन्होंने कहा कि यह एक छोटी सी घटना है। रिपोर्टों में कहा गया है कि यह दोस्तों के बीच हुआ था। क्या इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाना चाहिए और राजनीतिक रंग दिया जाना चाहिए?
यह भी पढ़ें: हां, मैंने उसके टुकड़े-टुकड़े किए;पत्नी ने कबूली मर्डर की बात, दो साल बाद जिंदा लौटा पति
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट ने दी ग्रीन पटाखे फोड़ने की इजाजत, दिवाली के मौके पर मिली मंजूरी
8 mins agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
27 mins agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
35 mins agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
57 mins agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
1 hr agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
1 hr agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
2 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
3 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
4 hrs ago'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines