हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Karnataka: बीजेपी नेता की हत्या के बाद अब मुस्लिम युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने 13 लोगों को हिरासत में लिया

विज्ञापन

नई दिल्ली: कर्नाटक के मैंगलोर में बीजेपी कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू की हत्या के बाद एक मुस्लिम युवक पर हमले की घटना सामने आई है। युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद से पूरे शहर में तनाव का माहौल है। पूरे शहर में धारा 144 लगा दी गई है। इस बीच मंगलुरू पुलिस ने 13 संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। हमले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

मृतक की पहचान फाजिल के रूप में हुई है। हमलावर अपना चेहरा ढककर आए थे। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने आते ही फाजिल को चाकू मारना शुरू कर दिया। अस्पताल में डॉक्टर्स ने पीड़ित को मृत घोषित कर दिया। इस बीच सीएम बसवराज बोम्मई ने चेतावनी दी है कि जरूरत पड़ी तो ‘योगी मॉडल’ लागू करेंगे।

https://twitter.com/ANI/status/1552825062062899200?s=20&t=6kDNLmMnuX3OY7vy09M59A

विज्ञापन

दरअसल, कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में बीते मंगलवार को जहां बीजेपी युवा मोर्चा के सदस्य प्रवीण नेट्टारू की हत्या कर दी गई थी, वहीं गुरुवार की शाम मुस्लिम युवक फाजिल पर एक कपड़े की दुकान के बाहर सरेआम धारदार हथियार से हमला किया गया, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दक्षिण कन्नडा जिले में ये दूसरी घटना है। पुलिस अलर्ट मोड पर है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola